O' Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने एडवांस बुकिंग में मचाया गदर, क्या 'धुरंधर'-'बॉर्डर 2' को दे पाएगी मात?

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने एडवांस बुकिंग में मचाया गदर, क्या धुरंधर-बॉर्डर 2 को दे पाएगी मात?
बीते दिनों फिल्म ‘ओ रोमियो’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें शाहिद के एक्शन अवतार ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। वहीं रिलीज होने से पहले फिल्म काफी ज्यादा विवादों का सामना कर रही है लेकिन मेकर्स आए दिन फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट दे रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिनों फिल्म ‘ओ रोमियो’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें शाहिद के एक्शन अवतार ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। वहीं रिलीज होने से पहले फिल्म काफी ज्यादा विवादों का सामना कर रही है लेकिन मेकर्स आए दिन फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट दे रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। इसके एडवांस बॉक्स ऑफिस नंबर्स इस एक्साइटमेंट का सबूत हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर और सनी देओल की बॉर्डर 2 को एडवांस बुकिंग में हरा पाती है या नहीं?

ओ रोमियो डे 1 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

ओ रोमियो ने रिलीज से पहले ही अपना कमाल दिखाना शुरु कर दिया है और फिल्म की अच्छी प्री टिकट सेल हो रही है। खबरों के अनुसार, ओ रोमियो ने पूरे भारत में एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 36.69 लाख रुपये कमाए हैं, जिसमें 3,449 शो में करीब 16,226 टिकट बिके हैं। अगर ब्लॉक सीटों को शामिल किया जाए, तो आज, 11 फरवरी, 2026 सुबह 8 बजे तक कुल कमाई 1.42 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) ने ओ रोमियो के डे 1 के लिए सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग नंबर दर्ज किए हैं, जिसमें 587 शो में 6.79 लाख रुपये (ब्लॉक सीटों सहित 30.92 लाख रुपये) का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है।

यह भी पढ़े -'रंभा हो' फेम कल्पना अय्यर ने ताजा की 'कुदरत' की यादें, कहा- इंडस्ट्री के अनमोल रत्न जैसे थे विनोद खन्ना

बुकिंग में धुरंधर और बॉर्डर 2 को छोड़ेगी पीछे

ओ रोमियो धुरंधर और बॉर्डर 2 समेत इन सभी थ्रिल फिल्मों में स्टार्स की भरमार है। हालांकि, इनमें से हर फिल्म के एडवांस बॉक्स ऑफिस नंबर अलग-अलग हैं धुरंधर और बॉर्डर 2 में से सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग बॉर्डर 2 के लिए हुई थी। बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में 12.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, धुरंधर की एडवांस बुकिंग 9 करोड़ रुपये थी। अब, ओ’रोमियो की बात करें तो, शाहिद कपूर की फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, और अब तक फिल्म ने 1.42 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि फिल्म के पास एडवांस बुकिंग से कमाई करने के लिए तीन दिन और हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ओ’रोमियो धुरंधर और बॉर्डर 2 के आंकड़े पार कर पाती है या नहीं।

Created On :   11 Feb 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story