राजपाल यादव का वायरल इंटरव्यू: तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल कहा-'टाइम तो कभी खराब नहीं था...'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजपाल यादव पर इन दिनों मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। इन दिनों एक्टर तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है। सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी तक ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसी बीच राजपाल यादव का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि टाइम कभी खराब नहीं था बॉस। बता दें लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा था,'टाइम तो कभी खराब नहीं चल रहा था बॉस,अगर खराब चल रहा होता तो आज यहां बैठे नहीं होते। जो आदमी चल सकता है, जो आदमी बोल सकता है, जो आदमी खड़ा हो सकता है, जो आदमी सोच सकता है उसका टाइम अच्छा ही है।
टाइम खराब होने को लेकर राजपाल यादव ने कही थी ये बात
राजपाल यादव ने आगे कहा,'टाइम तो उसको खराब बोलते हैं, अगर आप टाटा अस्पताल में चले गए। टाइम उसको खराब बोलते हैं कि एक मोटरसाइकिल निकल गई और दोनों पैर टूट गए। टाइम खराब उसको बोलते हैं कि आधा शरीर उठ नहीं रहा है। एक्टर ने कहा,'जो आदमी बोल सकता है, बैठ सकता है, उठ सकता है, वो आदमी ब्लेस्ड है और उसका टाइम अच्छा ही है चाहे वो जेल में हो, चाहे वो बेल में हो,चाहे कहीं हो।
यह भी पढ़े -संसद में स्थापित 'सेंगोल' से है फिल्म 'स्वयंभू' का खास कनेक्शन, अभिनेता निखिल ने किया बड़ा खुलासा
लोग दे रहे ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि राजपाल यादव अच्छे आदमी हैं, बस उनका वक्त बुरा चल रहा हैवहीं, कई फैंस इस वीडियो को देख इमोशनल होते दिखे। आपको बता दें कि राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा है। एक्टर ने 2010 में अता पता लापता फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
Created On :   11 Feb 2026 12:37 PM IST












