Jeevan Ya Bheema Con Review: डबल रोल में अरशद वारसी का दोगुना धमाल, संजीदा शेख- विजय राज और बृजेंद्र काला ने भी किया कमाल

डबल रोल में अरशद वारसी का दोगुना धमाल, संजीदा शेख- विजय राज और बृजेंद्र काला ने भी किया कमाल
सबसे पहले तो दर्शकों को ये बात साफ कर दें कि पहले इस फिल्म का 'जीवन बीमा योजना' नाम था लेकिन इसे बदलकर 'जीवन या भीमा कॉन' कर दिया गया है। यह एक डार्क कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। फिल्म में अरशद वारसी डबल रोल में हैं।

फिल्म: जीवन या भीमा कॉन?

मुख्य कलाकार: अरशद वारसी, संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बृजेंद्र काला

निर्देशक: अभिषेक डोगरा

रिलीज की तारीख: 4 सितंबर 2026

कहाँ देखें: सिनेमाघर

रेटिंग: 4 स्टार्स

सबसे पहले तो दर्शकों को ये बात साफ कर दें कि पहले इस फिल्म का 'जीवन बीमा योजना' नाम था लेकिन इसे बदलकर 'जीवन या भीमा कॉन' कर दिया गया है। यह एक डार्क कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। फिल्म में अरशद वारसी डबल रोल में हैं, जबकि उनके साथ संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा और बृजेंद्र काला मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं।

कहानी:

कहानी जीवन (अरशद वारसी) और उसकी पत्नी योजना (संजीदा शेख) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों भारी कर्ज में डूबे हुए हैं और अपनी आर्थिक तंगी से बाहर निकलने का कोई रास्ता तलाश रहे होते हैं। उनकी जिंदगी में मोड़ तब आता है जब उनकी मुलाकात भीमा (अरशद वारसी का दूसरा किरदार) नाम के एक शख्स से होती है, जो दिखने में बिल्कुल जीवन की तरह है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए यह जोड़ा एक खतरनाक योजना बनाता है—वे भीमा के जरिए जीवन की फर्जी मौत दिखाकर भारी-भरकम लाइफ इंश्योरेंस क्लेम हड़पने की साजिश रचते हैं। योजना अंतिम संस्कार करके दुनिया के सामने विधवा बन जाती है और जीवन छिप जाता है। उन्हें लगता है कि उनका प्लान एकदम सटीक रहा, लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि जिस भीमा को उन्होंने मोहरा बनाया था, उसका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड और डायमंड स्मगलिंग से जुड़ा हुआ था।भीमा के पीछे पड़े स्मगलर्स, पुलिस और वसूली करने वाले जीवन और योजना के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं। एक झूठ को छुपाने के लिए कई झूठ बोलने पड़ते हैं, जिससे जबरदस्त कन्फ्यूजन, खतरे और कॉमिक परिस्थितियां पैदा होती हैं।अब ऐसा हो पाता है या नहीं, इसमें क्या कुछ समस्याएं आती हैं और आखिर में क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है एक्टिंग: अरशद वारसी को सिनेमाई दुनिया में करीब 3 दशक हो गए हैं और उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन जो फ्लेवर वो कॉमेडी में दिखाते हैं, उसका तोड़ नहीं है। 'जीवन या भीमा कॉन' में भी उनके कैरेक्टर्स (दोनों किरदार) में लेयर्स हैं, जिसे वो बखूबी पूरा करते हैं। बतौर एक्टर एक बार फिर से उन्होंने दिल जीतने वाले परफॉर्मेंस दिया हैं, वहीं कुछ सीन्स तो लाजवाब हैं। दूसरी ओर संजीदा शेख भी बेहतरीन साथ देती दिखती हैं और कहीं से भी उन्नीस नहीं पड़ती हैं। इन दोनों के अलावा विजय राज और बृजेन्द्र काला कैरेक्टर में जान फूंक देते हैं। वहीं बाकी एक्टर्स का भी काम ठीक है।

तकनीकि और अन्य पहलू:

फिल्म की डायलॉग राइटिंग बढ़िया है और हर कुछ देर में एक पंच लैंड करता है, जो आपको हंसाता है। फिल्म का कुछ हिस्सा थोड़ा सीरियस भी है, जो सोचने पर मजबूर करता है। तकनीकि पहलूओं में भी फिल्म अच्छी है लेकिन थोड़ी गुंजाइश रह जाती है। म्यूजिक भी जुबां पर चढ़ता नहीं है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अच्छी है लेकिन एडिटिंग थोड़ी सी और महीन हो सकती थी। कुल मिलाकर बतौर डायरेक्टर अभिषेक डोगरा का काम सही है।

देखें या नही: कुल मिलाकर, यह फिल्म "एक हमशक्ल, एक इंश्योरेंस फ्रॉड और उसके बाद फैले अपराध के रायते" पर आधारित एक मजेदार क्राइम-कॉमेडी है। इस फिल्म को आप पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। हमारी तरफ से इस फिल्म को चार स्टार्स।

Created On :   4 Sept 2026 8:46 AM IST

Tags

Next Story