Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में दिखेगी डबल पर्सनैलिटी, दीवारों से निकलेंगे जानवर तो जोकर करेगा स्वागत

भास्कर ब्यूरो, मुंबई। 'बिग बॉस 20' का घर इस बार सिर्फ रंग-बिरंगा और भव्य नहीं, बल्कि रहस्यमयी भी नजर आने वाला है। इस सीजन की थीम दोहरे व्यक्तित्व पर आधारित है। यानी हर इंसान के भीतर छिपा कोई दूसरा रूप, जो समय-समय पर बाहर आता है। इसी विचार को सेट के डिजाइन में भी उतारा गया है। घर की दीवारों, प्रवेश द्वार और पेड़ों से अलग-अलग जानवर बाहर आते नजर आ रहे हैं, जो इसे एक अनोखा रूप देते हैं।
वर्षा जैन ने डिज़ाइन किया शो
इस बार घर को डिजाइन करने की जिम्मेदारी वर्षा जैन ने संभाली है। इससे पहले ‘बिग बॉस’ के सेट को उमंग कुमार डिजाइन करते रहे हैं। वर्षा जैन को ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘इंडियन आइडल’, ‘मास्टरशेफ’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे चर्चित शो के सेट डिजाइन करने का अनुभव है। वह ‘बिग बॉस मलयालम’ के सेट से भी जुड़ी रही हैं।
यह भी पढ़े -यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू
हर कोने में जानवरों का राज, तथास्तु से जुड़ा रहस्य
‘बिग बॉस 20’ के घर में प्रवेश करते ही बड़ा सा जोकर स्वागत करता नजर आएगा। वहीं बाथरूम की ओर जाने वाले दरवाजे के ऊपर चिपैंजी को चीखते हुए दिखाया गया है। किचन को इस बार ‘फूड कोर्ट’ का नाम दिया गया है, जबकि रूम नंबर 20 अपने आप में एक रहस्य नजर आता है। घर के सोफे, तकियों और दूसरी सजावट में ढेरों रंगों का इस्तेमाल किया गया है। बेडरूम में जाने से पहले रंग-बिरंगे उल्लू का स्टैच्यू दिखाई देगा, जबकि कमरे के भीतर बिच्छू, गिरगिट और मधुमक्खियों के स्टैच्यू रखे गए हैं। यानी घर का हर हिस्सा दोहरे व्यक्तित्व और छिपे हुए स्वभाव की कहानी कहता नजर आएगा।
104 कैमरे, 15 हफ्ते कैद
इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में 104 कैमरे लगाए गए हैं। इसे तैयार करने में रोजाना करीब 500 लोगों ने मेहनत की है। रंगों, रहस्यमयी आकृतियों और जानवरों से सजा यह घर 15 हफ्तों तक प्रतियोगियों का ठिकाना बनेगा। 6 सितंबर से घरवाले 15 हफ्तों के लिए इस अनोखी दुनिया में कैद होंगे और दर्शकों को हर दिन इसके नए रहस्यों से रूबरू कराएंगे।
यह भी पढ़े -बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं
Created On :   4 Sept 2026 12:17 AM IST












