Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए उन कलाकारों के बारे में, जो भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर हुए फेमस

कृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए उन कलाकारों के बारे में, जो भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर हुए फेमस
टेलीविजन की दुनिया में माइथोलॉजिकल शो को काफी पसंद किया जाता है। माइथोलॉजिकल शो की बात हो और उसमें भगवान श्रीकृष्ण का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी मोहक अदा सबको मोहित कर देती है। उनके हर रुप को लोग बहुत पसंद करते हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टेलीविजन की दुनिया में माइथोलॉजिकल शो को काफी पसंद किया जाता है। माइथोलॉजिकल शो की बात हो और उसमें भगवान श्रीकृष्ण का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी मोहक अदा सबको मोहित कर देती है। उनके हर रुप को लोग बहुत पसंद करते हैं। चाहे वो उनका बाल रूप हो या फिर युवा रूप, उनके उपदेश हर इंसान को अच्छे और बुरे में फ़र्क बताते हैं। उनके इसी अंदाज की वजह से ही तो वे भक्तों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई उन्हें पसंद करता है। इसी वजह से टेलीविजन पर बार बार भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित माइथोलॉजिकल शो दिखाए जाते हैं। वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण एक ही हैं, लेकिन कई कलाकारों ने उनका किरदार निभाया है और इतनी बेहतरीन अदाकारी की कि वे इसी किरदार की वजह से हिट हो गए।

एक्टर सुमेध मुदगलक

स्टार भारत पर इस समय सीरिलय 'राधा कृष्ण' कॉफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल की वजह से एक्टर सुमेध मुदगलकर को भी नई पहचान मिली है। वे अपनी क्यूट अदाओं से सभी का मन लुभाते नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ अरोड़ा

सिद्धार्थ अरोड़ा ने सब टीवी पर प्रसारित शो ‘कृष्ण कन्हैया’ में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल में श्री कृष्ण आज के दौर में धरती पर आकर लोगों को गीता का ज्ञान समझाते नजर आये थे। दरअसल, इस सीरियल की कहानी को कॉमेडी टच दिया गया था।


गगन मलिक

सोनी टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ में गगन मलिक ने एकसाथ भगवान विष्णु, श्रीराम और कृष्ण तीनों के किरदार निभाए थे। अपने कमाल के अभिनय से उन्होंने लोगों का ख़ूब मनोरंजन किया।


सौरभ राज जैन

दूरदर्शन 'महाभारत' काफी हिट हुआ था। इसके बाद साल 2013 में स्टार प्लस पर एक बार फिर 'महाभारत' सीरियल को लाया गया। इस समय इसे बहुत ही एंडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया था। इस बार भगवान श्री कृष्ण के किरदार को मॉडल-ऐक्टर सौरभ राज जैन निभाते नजर आये थे। सौरभ को इस सीरियल से काफ़ी शोहरत हासिल हुई। इस सीरियल के 267 एपिसोड प्रसारित हुए थे, जिन्हें लोगों ने ख़ूब पसंद भी किय।

धृर्ती भाटिया

कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले सीरियल 'जय श्री कृष्णा' ने दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया। धृर्ती भाटिया ने इस सीरियल में भगवान श्री कृष्ण के बाल किरदार को निभाया था। इस सीरियल के हिट होने की सबसे बड़ी वजह ही धृर्ती थी। उन्होंने अपनी मासूम अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था।


विशाल करावल

सीरियल 'द्वारकाधीश' तो आपको याद ही होगा, जो एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुआ था। इस सीरिलय में विशाल करावल ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। लोगों ने इस किरदार में उन्हें बहुत पसंद किया था।


नीतिश भारद्वाज

बी.आर. चोपड़ा पहली बार 2 अक्टूबर साल 1988 में टीवी पर महाभारत लेकर आये थे। जब यह सीरिलय टीवी पर प्रसारित हुआ तो इस सीरिलय के प्रति लोगों की एक अलग दीवानगी देखने को मिली। जब यह सीरियल आता, उस वक्त घर के सभी लोग एक साथ टीवी के सामने होते। सड़के सारी सुनसान हो जाती। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार नीतिश भारद्वाज ने निभाया था। उनके इस किरदार को बहुत पसंद किया गया था।

Created On :   3 Sept 2026 5:21 PM IST

Tags

Next Story