Box Office Collection: 'हनुमान अंश' ने बिगाड़ा यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का खेल, लगातार तीसरे दिन यश की फिल्म से दोगुना कमाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय सिनेमाघरों में अलग अलग जोनर की फिल्में लगी हुईं हैं। और लगभग सभी फिल्में ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। लेकिन ‘हनुमान अंश’ सभी को हैरान कर दियी है। फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं पर ये हर दिन शानदार कमाई कर रही है और जमकर प्रोफिट बटोर रही है। फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 'हनुमान अंश' अपने चौथे हफ्ते में है। फिर भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है। वहीं 'टॉक्सिक' अपने दूसरे हफ्ते में ही सिंगल डिजिट पर आ गई है। इन दिनों सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' के अलावा 'इरुमुडी' और 'आवारापन 2' भी लगी हुई हैं।
यह भी पढ़े -'बिग बॉस 20' के घर में दिखेगी डबल पर्सनैलिटी, दीवारों से निकलेंगे जानवर तो जोकर करेगा स्वागत
'टॉक्सिक' कलेक्शन
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है। पहले दिन इस फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की। आठवें दिन इस फिल्म ने 5.45 करोड़ रुपये कमाए। नौवें दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'हनुमान अंश' ने कमाई से चौंकाया
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही। बाद में इसकी कमाई में उछाल आया। 27वें दिन इसने 7.75 करोड़ रुपये की कमाई थी। 28वें दिन इसने 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है।
यह भी पढ़े -टीवी के वो सितारे जिन्हें कृष्ण बनते ही मिली ऐसी पहचान, लोग असली नाम भूलकर कहने लगे 'कान्हा'
'आवारापन 2' कलेक्शन
तीसरे गुरुवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले और घट गया है। पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 30.75 करोड़ रुपये रही। तीसरे बुधवार को इसने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे गुरुवार को इसने 40 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 149.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
Created On :   4 Sept 2026 9:38 AM IST












