Kon Honaar Crorepati: माधुरी दीक्षित की 24 साल बाद वापसी, ‘कोण होणार करोड़पती’ होस्ट करती नजर आएंगी एक्ट्रेस, प्रोमो हुआ रिलीज

माधुरी दीक्षित की 24 साल बाद वापसी, ‘कोण होणार करोड़पती’ होस्ट करती नजर आएंगी एक्ट्रेस, प्रोमो हुआ रिलीज
माधुरी दीक्षित अब 24 साल बाद मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ से टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह शो को होस्ट करती नजर आएंगी। अपने नए सफर को लेकर उत्साहित माधुरी ने कहा कि ऐसे शो का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। माधुरी दीक्षित अब 24 साल बाद मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ से टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह शो को होस्ट करती नजर आएंगी। अपने नए सफर को लेकर उत्साहित माधुरी ने कहा कि ऐसे शो का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है, क्योंकि यह लोगों को अपने ज्ञान और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उनके मुताबिक, यह सिर्फ सवाल-जवाब का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिज्ञासा, उम्मीद, महत्वाकांक्षा और बड़े सपने देखने की हिम्मत का जश्न है। माधुरी ने कहा कि एक गर्वित महाराष्ट्रीयन होने के नाते वह प्रतियोगियों से मिलने, उनकी प्रेरणादायक कहानियां सुनने और हॉट सीट पर उनके सपनों को साकार होते देखने के लिए उत्साहित हैं। शो की थीम ‘आता खेल बदलणार’ रखी गई है, जो कार्यक्रम में नई शुरुआत का संकेत देती है।

यह भी पढ़े -न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर दिखा 'कल हो ना हो' का जादू, प्रसाद ओक ने दोहराया शाहरुख खान का आइकॉनिक अंदाज

टीवी होस्ट के तौर पर यह माधुरी का पहला अनुभव नहीं है। वर्ष 2002 में उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो ‘कहीं न कहीं कोई है’ की मेजबानी की थी। इसके बाद वह ‘झलक दिखला जा’ और ‘डांस दीवाने’ जैसे डांस रियलिटी शो में जज के रूप में लोकप्रिय हुईं। ‘कोण होणार करोडपती’ अंतरराष्ट्रीय प्रारूप ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का मराठी संस्करण है। भारत में इसी प्रारूप पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ बेहद लोकप्रिय हुआ। अब माधुरी इस मराठी संस्करण की नई मेजबान होंगी। शो जल्द ही सोनी मराठी और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

Created On :  

Tags

Next Story