सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा छोटे बेटे का बेहद ही प्यारा नाम, यहां जानें नाम का मतलब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह ने 19 दिसंबर 2025 अपने दूसरे बच्चों को जन्म दिया था। तबसे लेकर अब तक की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स कॉमेडियन अपने व्लॉग के जरिए शेयर करती रहती हैं। बेटे के जन्म के बाद भारती काम पर भी वापस लौट आई हैं। वहीं इसी बीच अब बेटे के जन्म के लगभग एक महीने बाद भारती और हर्ष लिंबाचिया ने उसका नाम रिवील कर दिया है। भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है जिसमें उनकी पूरी फैमली नजर आ रही है।
यह भी पढ़े -बोमन ईरानी ने पत्नी जेनोबिया को खास अंदाज में किया विश, पुरानी यादों को दिया एआई का तड़का
बेटे का नाम किया रिवील
भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नाम यशवीर रखा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि यशवीर का मतलब क्या होता है। यशवीर हिंदी/संस्कृत मूल का नाम है, जिसका अर्थ होता है 'गौरवशाली और बहादुर', यशस्वी, प्रसिद्ध, वीर, सफल इनकी राशि वृश्चिक होती है। माना जाता है कि इस नाम के लोग बहादुर और तेज बुद्धि वाले होते हैं।
यह भी पढ़े -अरिजीत सिंह के संन्यास पर सिंगर अरमान मलिक ने दी शुभकामनाएं, सिंंगिग के क्षेत्र में योदगान को बताया उत्कृष्ट
भारती ने बेटे का चेहरा नहीं किया रिवील
बता दें भारती और हर्ष अपने छोटे बेटे को प्यार से काजू बुलाते हैं। भारती ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर कर छोटे बेटे के नाम का खुलासा किया। हालांकि, इस दौरान भारती ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया। भारती ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो काजू के नामकरण सेरेमनी की है। इन तस्वीरों के बैकग्राउंड को देख ऐसा लग रहा है कि भारती और हर्ष ने नामकरण सेरेमनी में पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया था। इन तस्वीरों में भारती रेड कलर के सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं वहीं, हर्ष और उनके दोनों बेटे ने लाइट पर्पल कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहन रखा है।
यह भी पढ़े -चिन्मयी श्रीपदा ने अरिजीत सिंह को बताया शानदार इंसान, प्लेबैक सिंगिंग संन्यास पर हुईं भावुक
Created On :   28 Jan 2026 5:15 PM IST












