Laughter Chefs Season 3: जानें 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में कौन कौन से कलाकार होंगे शामिल, अंकिता लोखंडे के वायरल वीडियो में दिखाई झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। हाल ही में इसके दूसरे सीजन का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें टीम काटा ने शो की ट्रॉफी जीती। अब शो के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। तीसरे सीजन में पिछले सीजन के चहेते दिग्गज कलाकार वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी पुरानी यादों को ताजा करेगी, साथ ही उनकी मजेदार नोकझोंक लोगों को खूब हंसाएगी। क्या इस बार शो में सुदेश लेहरी, अंकिता लोखंडे , विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की वापसी होने वाली है।
यह भी पढ़े -संजय कपूर की अरबों की संपत्ति पर घमासान, मां रानी कपूर की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया समन
अंकिता ने शेयर किया मजेदार वीडियो
वापसी की खुशी में अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर आज एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'लाफ्टर शेफ्स में लौटना घर लौटने जैसा है और मैं अच्छे मतलब से कह रही हूं। यह टीम मेरे लिए परिवार जैसी है। इस किचन में वापस आना गर्मजोशी से भरा लगता है। यह मेरे लिए इस साल का सबसे खास पल है।' इसके अलावा शो को लेकर अंकिता ने कहा, 'दर्शकों का विक्की और मुझे इतना प्यार देखकर दिल छू जाता है। कृष्णा के साथ मेरा भाभी-देवर का रिश्ता मैंने बहुत मिस किया।'
यह भी पढ़े -16 साल बाद भी वही मोहब्बत, रोया के नाम अदनान सामी का प्यार भरा संदेश
शो को लकर सुदेश लहरी ने क्या कहा?
कॉमेडी के बादशाह सुदेश लेहरी कहते हैं, 'सच कहूं तो जब लोगों ने कहा कि 'सुदेश जी, आपकी बहुत याद आ रही थी', तो मेरा दिल भर आया। इतना प्यार मिलना बड़ी बात है। लाफ्टर शेफ्स ने मुझे हमेशा अपनी कॉमेडी दिखाने की पूरी आजादी दी है। अब निया और मैं किचन में वापस आ गए हैं। हमारा जादू होगा, थोड़ी मस्ती, थोड़ा हंगामा और खाना बस दुआ करो कि सही बने।'
Created On :   29 Jan 2026 1:31 PM IST












