Chhath 2026: छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आए भोजपुरी सितारे, घाट पर पहुंचीं अक्षरा-मनीषा, खेसारी-पवन सिंह ने रिलीज किए गाने

छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आए भोजपुरी सितारे, घाट पर पहुंचीं अक्षरा-मनीषा, खेसारी-पवन सिंह ने रिलीज किए गाने
इस साल छठ पर्व की शुरुआत कल 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ हुई। आज खरना है। भोजपुरी सितारे छठी मैया की भक्ति में डूबे हैं और प्रशंसकों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोक-आस्था का पर्व छठ देश भर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। मूल रूप से यह चार दिन का महापर्व बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में मनाया जाता है। मगर, अब पूरे देश इस उत्सव के रंग नजर आते हैं। घाटों पर रौनक बढ़ गई है। कई भोजपुरी सितारे भी इस महापर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं और छठी मैया की भक्ति में डूबे हैं। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

घाट पर पहुंचीं अक्षरा सिंह

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह इस पर्व को मनाती हैं। वे पूरी परंपराओं के साथ खुद इस व्रत को रखती हैं। इस साल भी वे छठी मैया की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने खरना के दिन सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे घाट पर नजर आ रही हैं। उन्होंने घाट पर जाकर डुबकी लगाई है। साथ ही फैंस को बधाई देते हुए लिखा है, 'सुबह गंगा स्नान, गंगाजल लेकर घर और शुरू खरना की तैयारी। जय छठी मइया।

मनीषा रानी

भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साड़ी और लाल चुनरी पहने मनीषा घाट पर खड़ी हैं। उन्होंने पारंपरिक गहने पहने हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जय छठी मैया'।

पवन सिंह लेकर आए छठ गीत

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर छठी मैया को समर्पित गाना रिलीज किया है। 'होई गईलें भोर' टाइटल वाला यह गाना छठ के महापर्व में उत्सव और भक्ति के रंग जोड़ रहा है।

रानी चटर्जी बोलीं- 'जय छठी मईया'

रानी चटर्जी ने भी छठ की शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'छठी मईया आप सभी के जीवन को खुशहाली से भर दें। एक ऐसा पर्व, जिसे देख कर मन भावुक हो जाता है। छठ महापर्व की छठ भक्तिन को ढेर सारी शुभकामनाएं और पूरे हिंदुस्तान को जय छठी मईया'।

काजल राघवानी ने की जन सेवा

छठ पर काजल राघवानी छठ के अवसर पर जन सेवा करती नजर आईं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'छठी मैया की कृपा से कुछ सेवा करने का सौभाग्य मिला। आस्था का असली रूप सेवा और समर्पण में है। छठ पूजा की शुभकामना'।


Created On :  

Tags

Next Story