सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता कंफर्म! एक्टर ने सरेआम किया प्यार का इजहार

- तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता कंफर्म!
- सरेआम किया प्यार का इजहार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। लीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइप को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को एक रेस्टोरेंट में साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी। वहीं अब तारा की लेटेस्ट पोस्ट पर वीर ने ऐसा कमेंट कर दिया जिसे देख हर कोई चौंक गया है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि उनके प्यार का इजहार है। और फैंस दोनों के रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं।
कमेंट्स में दिखा वीर-तारा का रोमांस
तारा सुतारिया ने सिंगर एपी ढिल्लों संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनके हालिया रिलीज गाने ‘थोड़ी सी दारू’ से हैं। जिसमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आए। इन तस्वीरों पर उनके फैंस के अलावा वीर पहाड़िया का भी कमेंट आया। वीर ने लिखा कि, ‘माई लव..’ अब ये कमेंट पढ़कर तारा भी खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने कमेंट का रिप्लाई करते हुए कहा, ‘माइन..’ दोनों के ये कमेंट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैंस उनपर प्यार भी लुटा रहे हैं।
किस फिल्म से वीर पहाड़िया ने किया डेब्यू?
तारा सुतारिया इससे पहले करीना कपूर के कजिन आदर जैन संग रिश्ते में थी। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं बात करें वीर पहाड़िया की तो वो अब एक्टिंग में कदम रख चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से उनका डांस स्टेप काफी वायरल हुआ था।
Created On :   21 July 2025 6:23 PM IST