Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड सितारे, कंगना से लेकर अक्षय तक ने दी फैंस को बधाई

- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में डूबे सितारे
- कंगना से लेकर अक्षय तक ने दी फैंस को बधाई
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत में आज यानि शुक्रवार (15 अगस्त) को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आज पूरा भारत देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। आम इंसान से लेकर सेलिब्रिटिज तक, आज हर कोई आजादी का जश्न मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाला किले से देशवासियों को संबोधित किया। बॉलीवुड में भी कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना शुरू कर दिया है। कंगना रनौत से लेकर अक्षय कुमार तक ने दी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
79वें स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार ने दी बधाई
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर एक क्लिप शेयर की है जिसके साथ वो लिखते हैं- ‘यह वो आजादी है जो हमें परिभाषित करती है और वह गौरव है जो हमें एकजुट करता है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद।’
Here’s to the freedom that defines us and the pride that unites us.
— Jolly Mishra - Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar) August 15, 2025
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद pic.twitter.com/ZjPcWphweL
अनुपम खेर ने दी बधाई
वहीं अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आगे लिखा- प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करें।जय हिन्द!
विश्व भर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करें।जय हिन्द! ❤️❤️ pic.twitter.com/oKEinWogJF
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 15, 2025
कंगना रनौत और विक्रांत मैसी ने भी किया पोस्ट
कंगना रनौत और विक्रांत मैसी ने भी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। 12वीं फेम फेम एक्टर ने लिखा- मेरा भारत, मेरी जान, मेरी शान। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 15, 2025
जय हिंद, जय भारत
#IndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस #JaiHind pic.twitter.com/WWYGzDMxn6
सुनील शेट्टी ने वीर सैनिकों के साथ शेयर किया वीडियो
सुनील शेट्टी ने तिरंगे और वीर सैनिकों के साथ अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारे सशस्त्र बलों जैसा कोई बल नहीं। भारतीय होने जैसा कोई गौरव नहीं। हमारे देश की रक्षा करने वाले और भारत को स्वतंत्र रूप से सांस लेने देने वाले वीरों को सलाम। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
No force like our Armed Forces.
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) August 15, 2025
No pride like being Indian.
Saluting the bravehearts who safeguard our nation and ensure that India breathes free.
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं pic.twitter.com/7wG0Tq38F9
Created On :   15 Aug 2025 10:21 AM IST