अपकमिंग फिल्म: फिल्म 'जी ले जरा' पर फरहान अख्तर ने दिया अपडेट, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना को कास्ट करने पर कही ये बात

फिल्म जी ले जरा पर फरहान अख्तर ने दिया अपडेट, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना को कास्ट करने पर कही ये बात
  • फिल्म 'जी ले जरा' पर फरहान अख्तर ने दिया अपडेट
  • प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना को कास्ट करने पर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2021 में फिल्म 'जी ले जरा' की अनाउंसमेंट हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ साथ नजर आने वाली थी। लेकिन एक्ट्रेसेज की डेट मैच न होने के कारण फिल्म का शूट टल गया था। अनाउंसमेंट के बाद से अबतक फिल्म काफी लेट चल रही है। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से बंद हो गया है, क्योंकि पिछले चार साल में इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। अब फरहान अख्तर ने बताया है कि 'जी ले जरा' को बंद नहीं किया गया है।

फरहान ने फिल्म के बारे में दिया अपडेट

अवर स्टुपिड रिएक्शन्स से बातचीत में फरहान अख्तर से पूछा गया कि क्या आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'जी ले जरा' को रोक दिया गया है। इस पर उन्होंने जवाब दिया 'मुझे यह कहना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा कि इसे रोक दिया गया है। मैं बस इतना कहूंगा कि इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जो बनेगी। मुझे नहीं पता कि यह कब बनेगी। लेकिन इसकी स्क्रिप्ट बहुत ही शानदार है। यह अभी रुकी हुई है।

स्टार कास्ट को लेकर कही ये बात

फरहान अख्तर ने कहा कि उन्हें कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है और वह इस पर और कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि फिल्म जरूर बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म पर लोकेशन की तलाश और म्यूजिक सहित काफी काम पहले ही हो चुका है। 'हमारे पास बस तारीखों को लेकर समस्या है। मुझे नहीं पता क्या हो सकता है और क्या नहीं। इसलिए मुझे अब सचमुच विश्वास होने लगा है कि इस फिल्म की अपनी नियति है। जब बननी होगी, तब बनेगी। देखते हैं।'

Created On :   1 Sept 2025 3:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story