सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर आए गणपति बप्पा, फैमिली संग की आरती, बच्चों संग पहुंचे रितेश-जेनेलिया

सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर आए गणपति बप्पा, फैमिली संग की आरती, बच्चों संग पहुंचे रितेश-जेनेलिया
  • सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर आए गणपति बप्पा
  • फैमिली संग की आरती
  • बच्चों संग पहुंचे रितेश-जेनेलिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। सभी लोगों ने अपने घर में बप्पा का स्वागत किया। सलमान खान की बहन अर्पिता खान हर साल इस साल भी गणपति बप्पा का स्वागत करती है। सलमान की बहन अर्पिता खान के मुंबई घर पर गणपति सेलिब्रेशन होता है। इस साल भी वो गणपति बप्पा को घर लेकर आए। उन्होंने गणेश चतुर्थी मनाई. सलमान ने एक वीडियो शेयर करके इसकी झलक दिखाई है। सलमान खान पूरे परिवार का साथ बप्पा की आरती करते नजर आए।

सलमान खान ने की गणपति बप्पा की आरती

वीडियो में सलमान खान गणपति बप्पा की आरती करते दिख रहे हैं। सलमान को ब्लैक शर्ट और बेज ट्राउजर में देखा जा सकता है। वो सिंपल मगर स्टाइलिश अवतार में दिख रहे हैं। सलमान के पेरेंट्स सलीम और सलमा खान भी आरती करती नजर आ रहे हैं। सलमान के दोनों भाई अरबाज और सोहेल भी साथ थे।

अरबाज खान भी आए नजर

अरबाज खान को ग्रे पठानी सूट में देखा गया. वहीं अर्पिता तो व्हाइट ड्रेस में देखा गया। उनके बच्चों ने प्रिंटेड आउटफिट पहने थे। सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री येलो कलर की ड्रेस में गॉर्जियस लग रही थीं। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल है। अर्पिता ने पूरे घर को बहुत अच्छे से सजाया उन्होंने फूलों की डेकोरेशन की।

पत्नी जेनेलिया संग पहुंचे रितेश देशमुख

एक्टर रितेश देशुमख और जेनेलिया डीसूजा भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने पिंक कलर के आउटफिट पहने थे। कपल साथ में आरती करता हुआ भी नजर आया।

Created On :   28 Aug 2025 11:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story