अपकमिंग फिल्म: बॉर्डर 2 के गाने लिखने से जावेद अख्तर ने किया था मना, बोले- अगर फिल्म नई है तो गाना भी नया बनाओ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रिलीज से पहले ही सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। फिल्म का पहला गाना संदेशे आते हैं और फिर जाते हुए लम्हें को फैंस बेहद ही पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अब लिरिसिस्ट और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने ये खुलासा किया कि इस फिल्म के गाने लिखने के लिए उन्हें अप्रोच किया किया गया था। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। जावेद अख्तर ने फिल्म के म्यूजिक के पीछे के क्रिएटिव डायरेक्शन को लेकर सवाल किया है।
यह भी पढ़े -'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' की सफलता से गदगद चिरंजीवी, खास अंदाज में जताया टीम और फैंस का आभार
जावेद अख्तर ने बॉर्डर 2 के गाने लिखने से किया था इनकार
जावेद अख्तर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'उन्होंने मुझे फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए कहा था। लेकिन मैंने मना कर दिया था। मुझे लगता है कि ये क्रिएटिव दिवालियापन है। आपके पास एक पुराना गाना है, जिसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। अब आप उसे दोबारा लाना चाहते हो, जिसमें आप कुछ नया एड करना चाहते हो? नया गाना बनाइए या फिर आप ये स्वीकार कीजिए कि आप उस लेवल का काम नहीं कर सकते हैं।
आगे जावेद अख्तर ने कहा, 'जो हो गया उसे जाने दें। री-क्रिएट करने की क्या जरुरत है। अगर आप फिर से फिल्म बना रहे हैं, तो नया गाना क्रिएट कीजिए। आप पिछले गानों पर क्यों डिपेंड हैं? आपको ये स्वीकार करना चाहिए कि आप नहीं कर सकते हैं। हम पुरानी सक्सेस के साथ जी सकते हैं। पिछली सक्सेस पर निर्भर रहने के बजाय, नई यादें बनाएं।'
यह भी पढ़े -सही से चार सवाल पूछ लो यहां दर्ज हो जाता है केस, भोजपुरी गायिका नेहा राठौर बोलीं-अब लडूंगी
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फैंस इस वॉर ड्रामा का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Created On :   20 Jan 2026 6:43 PM IST












