Awarapan 2 Cast Release Date: मेकर्स ने फिल्म 'आवारापन 2 ' की रिलीज डेट की अनाउंस, जानें सीक्वल में इमरान हाशमी के साथ कौन की एक्ट्रेस आएगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 29 जून 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म को गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। और अब मेकर्स 19 साल के लंबे समय बाद इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है इमरान हाशमी के फैंस एक्साइटेड हैं। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है और भी खुलासा कर दिया है कि फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाली है।
यह भी पढ़े -धनुष की अगली फिल्म का निर्देशन करेंगे रमेश नंदन, बोले- 'कभी सोचा नहीं था, उनके साथ मूवी बनाऊंगा'
ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
इमरान हाशमी इस फिल्म में फिर से शिवम का किरदार निभाएंगे। प्रमोशनल पोस्टर में एक हाथ का क्लोज-अप दिखाया गया है, जिसमें चिड़िया का टैटू बना है। यह टैटू आजादी को दिखाता है। इस सीक्वल में दिशा पाटनी भी लीड रोल में इमरान हाशमी के साथ काम करेंगी। यह दिशा पटानी का विशेष फिल्म्स के साथ पहला प्रोजेक्ट है।
यह भी पढ़े -शादी की सालगिरह से पहले यश कुमार ने दिया निधि झा को खास सरप्राइज, अभिनेत्री ने लिखा- 'हर जन्म में हम ही एक-दूसरे की जान खाएंगे'
कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'?
विशेष फिल्म्स ने आज 21 अप्रैल को 'आवारापन 2' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह 2007 की हिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म का प्रोडक्शन काम मुंबई में आखिरी चरण में है। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर पड़ रहा है। फिल्म 'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं।
Created On :   21 April 2026 4:33 PM IST












