दिवंगत कृष्णा राज के लिए प्रार्थना सभा मुंबई के सहारा स्टार होटल में रखी की गई।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- These stars came to pay tribute to Krishna Raj Kapoor in the prayer meeting
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रार्थना सभा में कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये सितारे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। 1 अक्टूबर को दिवंगत अभिनेता शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार के बाद गुरुवार को उनकी प्रार्थना सभा रखी गई। प्रार्थना सभा में पूरा कपूर परिवार साथ नजर आया। करीना कपूर खान, अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ पहुंचीं।


अपनी दादी की प्रार्थना सभा में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंची।सैफ और करीना के साथ ही करिश्मा भी अपनी दादी की प्रार्थना सभा में दिखाई दीं।

कृष्णा राज के बेटे रणधीर कपूर अपनी मां की प्रार्थना सभा में पत्नी बबिता के साथ पहुंचे।

कृष्णा राज बेटे राजीव कपूर और बेटी रीमा जैन भी अपनी मां की प्रार्थना सभा में दुखी दिखाई दिए। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर भी प्रार्थना सभा में नजर आए।

बॉलीवुड सितारे भी कृष्णा राज की प्रार्थना सभा में पहुंचे। अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी प्रार्थना सभा में पहुंचे। रेखा भी नजर आईं।
2_730X365.jpg)
फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट, अब्बास-मस्तान, डेविड धवन, और आदित्य रॉय कपूर कृष्णा राज कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंचे। राकेश रोशन, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना, सोहेल खान, आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे सेलेब्स भी प्रार्थना सभा में दिखाई दिए।

बता दें, कृष्णा राज कपूर कपूर खानदान की अहम सदस्य थीं। कृष्णा राज कपूर को अंतिम दर्शन के लिए और उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। कई सितारे उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए भावुक संदेश लिखे। अब उनकी प्रार्थना सभा में सितारों का जमावड़ा नजर आया।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: रणबीर कपूर की दादी के नाम सलमान का इमोशनल पोस्ट, रणबीर नहीं कर पाए दादी के आखिरी दर्शन
दैनिक भास्कर हिंदी: MP से था कृष्णा राज कपूर का गहरा नाता, यहां बना है कृष्णा-राज कपूर ऑडिटोरियम
दैनिक भास्कर हिंदी: नहीं रही रणबीर कपूर की दादी, 87 की उम्र में दुनिया छोड़ गई राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर