अपकमिंग प्रोजेक्ट: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल, मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण, किंग और धांसू सीक्वल समेत 5 बड़ी पैन इंडिया फिल्में होंगी रिलीज

2026 में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल, मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण, किंग और धांसू सीक्वल समेत 5 बड़ी पैन इंडिया फिल्में होंगी रिलीज
साल 2025 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ये साल मनोरंजन जगत के लिए बेहद ही खास रहा। पूरे साल कमाल धमाल फिल्मों ने दर्शकों के एंटरटेंन किया। अब मनोरंजन के लिहाज से देखा जाए तो 2026 बेहद ही खास होने वाला है। नए साल कई बड़ी-बड़ी फिल्में आपको एंटरटेन करने आ रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2025 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ये साल मनोरंजन जगत के लिए बेहद ही खास रहा। पूरे साल कमाल धमाल फिल्मों ने दर्शकों के एंटरटेंन किया। अब मनोरंजन के लिहाज से देखा जाए तो 2026 बेहद ही खास होने वाला है। नए साल पर भी कई बड़ी-बड़ी फिल्में आपको एंटरटेन करने आ रही हैं। ऐसे में 2026 में रिलीज होने वाली इन फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। जहां रणबीर कपूर की फिल्म रामयण अभी से चर्चा में हैं वहीं शाहरुख खान की किंग को देखने के लिए भी फैंस एक्साइटेड हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि 2026 में कौन-कौन सी फिल्में आपका मनोरंजन करेंगी।

रामायण

रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल अभिनीत, नितेश तिवारी की रामायण का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 2026 की 4000 करोड़ रुपए की बजट में बनी ये फिल्म सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है इसे दो पार्ट में बनाया जा रहा है। अगले साल यह दिवाली के आसपास रिलीज हो सकती है।

टॉक्सिक

केजीएफ चैप्टर 2 के 4 साल बाद यश की बड़े पर्दे पर फिर से वापसी हो रही है। यह इस बार टॉक्सिक के साथ अपना कम बैक कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और नयनतारा टोविनो थॉमस, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया जैसे बड़े कलाकार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसका क्लैश अजय देवगन की धमाल के साथ हो सकता है।

किंग

शाहरुख खान की मूवी किंग का फैंस में काफी इंतजार है। 2 नवंबर को जब फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ तो हर कोई एक्साइटेड हो गया। साल 2026 में फिल्म शाहरुख खान एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है।

बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत की बॉर्डर 2 फिल्म साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है। गणतंत्र दिवस पर यह सिनेमाघर में रिलीज हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 में कम से कम तीसरी सबसे बड़ी कमाई की फिल्म बन सकती है।

द राजा साब

यदि आपको हॉरर कॉमेडी का शौक है तो आप 2026 में आने वाली फिल्म द राजा साब देख सकते हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई कर सकती है। इसका क्रेज काफी समय से लोगों में दिख रहा है। यह साल की टॉप 10 फिल्मों में शामिल होकर बड़ी जीत हासिल कर सकती है।

Created On :  

Tags

Next Story