अपकमिंग फिल्म: ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, इन सिंगर्स ने दी है आवाज, जानें कब रिलीज होगा पूरा गाना

‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, इन सिंगर्स ने दी है आवाज, जानें कब रिलीज होगा पूरा गाना
फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल बनाय जा रहा है जिसकी अनाउंसमेंट के बाद से फैंस एक्साइटेड हैं। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर के बाद से ही फैंस फिल्म के ‘घर कब आओगे’ गाने का इंतजार कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल बनाय जा रहा है जिसकी अनाउंसमेंट के बाद से फैंस एक्साइटेड हैं। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों के अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के टीजर के बाद से ही फैंस फिल्म के ‘घर कब आओगे’ गाने का इंतजार कर रहे हैं। यह ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। अब मेकर्स ने इस गाने का टीजर रिलीज किया है। इसके साथ ही गाना कब सामने आएगा इसकी डेट भी जारी कर दी है।

चार सिंगर्स ने दी आवाज

गाने के टीजर में इसके कलाकारों के नामों का जिक्र किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैं’ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि म्यूजिक मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बारे गाने में दो नहीं बल्कि चार सिंगर्स की आवाज है। इस बारे गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इस टीजर के अंत में चारों सिंगर्स की आवाज सुनने को मिलती है। ‘घर कब आओगे’ के टाइटल से ये गीत 2 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है।


Created On :   29 Dec 2025 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story