Salman Khan Birthday: सलमान खान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, Ex गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से लेकर एमएस धोनी ने लूट ली लाइमलाइट

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, Ex गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से लेकर एमएस धोनी ने लूट ली लाइमलाइट
सलमान खान 27 दिसंबर यानी आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं बीती रात सुपरस्टार ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में अपने बर्थडे की पार्टी होस्ट की थी। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान के जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान 27 दिसंबर यानी आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं बीती रात सुपरस्टार ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में अपने बर्थडे की पार्टी होस्ट की थी। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान के जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके आलावा दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी भी पार्टी में पहुंचे और पूरी लाइम लाइट ही लूट ली इस दौरान उनकी पत्नि साक्षी भी उनके साथ नजर आई।

सलमान के नाम पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन हुआ

सलमान के 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी चैरिटी पहल बीइंग ह्यूमन के नाम से बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशन किया गया। बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई का सबसे पहचान वाला लैंडमार्क माना जाता है। यह लैंडमार्क बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है और शहर की स्काईलाइन का अहम हिस्सा है।

मीडिया के साथ काटा केक

सलमान खान ने अपने बर्थडे को मीडिया के साथ भी सेलिब्रेट किया। सुपरस्टार ने अपने पनवेल फार्महाउस के बाहर आकर मीडिया संग बड़ा सा केक काटा। सलमान इस दौरान ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम में क्लीनशेव लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे।

सलमान के माता-पिता, सलीम खान और सलमा खान, पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा और बच्चों अहिल और आयत के साथ वहां मौजूद थीं। अरबाज खान के बेटे अरहान खान और सोहेल खान के बड़े बेटे निर्वाण खान भी फार्महाउस पहुंचे। अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान भी अपनी न्यू बॉर्न बेटी सिपाड़ा के साथ सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।

सज धज कर पहुंची थीं एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी

पत्नी संग पहुंचे एमएस धोनी

यह भी पढ़े -सिंहावलोकन 2025 मानसिक शांति और रियल लाइफ के लिए 'ब्रेक', सेलेब्स ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह

संजय दत्त भी सलमान खान को उनका 60वां बर्थडे विश करने पहुंचे

करिश्मा कपूर भी भाईजान को विश करने पहुंचे

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

तब्बू भी पहुंची भाईजान को विश करने

आदित्या रॉय कपूर ने भी की पार्टी में शिरकत

Created On :   27 Dec 2025 11:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story