इस साल इन टॉप 5 सॉन्ग को सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया, जुबिन नौटियाल ने मारी बाजी

अलविदा 2021 इस साल इन टॉप 5 सॉन्ग को सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया, जुबिन नौटियाल ने मारी बाजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस साल बहुत सारे बेहतरीन सॉन्ग ने यूट्यूब पर धमाल मचाया है। हनी सिंह से लेकर जुबिन नौटियाल के गानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। 2021 इस लिस्ट में टॉप नजर आया जुबिन नौटियाल का प्यार भरा गाना ‘लुट गए’। यहां देखे इस साल के टॉप 5 मोस्ट व्यूड सॉन्ग।

1. लुट गए सॉन्ग जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया है, इसे दर्शकों को ने जमकर पसंद किया है। इस गाने को यूट्यूब पर 1.07 बिलियन व्यूज मिले हैं, इसे 17 फरवरी को रिलीज किया गया है।

2. दूसरे नंबर पर आस्था गिल और बादशाह का पानी पानी सॉन्ग 645,928,751 व्यूज के साथ बरकरार रहा। यह गाना जून 9, 2021 को रिलीज हुआ था।

3. अक्षय कुमार और नुपुर सनोन के सॉन्ग फिल्हाल 2 मोहब्बत को 533 मीलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने को बी प्राक ने गाया है। 

4. यो यो हनी सिंह के सॉन्ग सैयां जी फीट नेहा कक्कड़ को 27 जनवरी, 2021 को रिलीज किया गया था, जिसे 488,251,263 बार देखा गया है। इस गाने में नुशरत भरुचा नजर आईं हैं। 

5. बी प्राक के दूसरे एक और गाने ने टॉप 5 में जगह बनाई है, यह सॉन्ग है बारिश की जाए जिसे 27 मार्च को रिलीज किया गया था, इस गाने को 482 मीलियन व्यूज मिले हैं। 

 

Created On :   22 Dec 2021 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story