King Title Reveal: 60वें बर्थडे पर शाहरुख ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट, फिल्म ‘किंग’ से सामने आई पहली झलक, फिर एक्शन अवतार में दिखे एक्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड और लोगों के दिलों के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर के फैंस और सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाईंया दे रहे हैं। इस खास दिन पर दर्शक इंतजार कर रहे थे कि उनकी आगामी फिल्म 'किंग' पर कुछ अपडेट आएगा। इंतजार आखिर पूरा हुआ और शाहरुख ने अपने फैंस को रिट्न गिफ्ट दे दिया है। फिल्म 'किंग' का टाइटल रिवील किया गया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक धांसू वीडियो शेयर किया है। शाहरुख एक बार फिर अपने एक्शन से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।
यह भी पढ़े -'डर नहीं, दहशत हूं', बर्थडे पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, 'किंग' की धमाकेदार झलक
कितने खून किए याद नहीं!
शाहरुख खान के खास दिन पर रेड चिलीज के यूट्यूब चैनल से एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए 'किंग' के टाइटल का ऑफिशियल एलान किया गया है। वीडियो के शुरुआत में समुद्र दिखाया गया है। बैकग्राउंड से किंग खान की आवाज आती है, 'कितने खून किए, याद नही। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में अहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है। और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, सौ देशों में बदनाम। दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम। 'किंग'। डर नहीं, दहशत हूं। इट्स शो टाइम।
शाहरुख का दिखा एक्शन अवतार
पूरे वीडियो में शाहरुख खान का खूंखार अंदाज देखने को मिला है। ताबड़तोड़ गोलियां चलाते और मारधाड़ करते दिख रहे हैं। आखिरी सीन तो दहला देने वाला है, जहां वे अपने एक वार से सामने वाले का दांत तोड़ देते हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'सौ देशों में बदनाम। दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम-किंग'। यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी'। बता दें कि 'पठान' के बाद शाहरुख दूसरी बार सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। वीडियों देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
Created On :   2 Nov 2025 1:54 PM IST












