गुड न्यूज: जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी, सेलेब्स दे रहे बधाईंया

जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी, सेलेब्स दे रहे बधाईंया
  • जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
  • सेलेब्स दे रहे बधाईंया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। इस समय फैंस राजकुमार की फिल्म मालिक देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं एक्टर ने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है। कपल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। एक्टर और उनकी वाइफ पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। कपल के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनते हैं उनके फैंस उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं वहीं सेलेब्स भी कपल को मुबारकबाद दे रहे हैं।

कपल ने किया पोस्ट

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक पोस्टर है जिसमें बच्चे का झूला दिख रहा है और इसके साथ लिखा है- 'बेबी ऑन द वे (Baby On The Way)।' पोस्ट के साथ राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा- 'एक्साइटेड हूं।' राजकुमार राव और पत्रलेखा के जल्द पेरेंट्स बनने की खुशखबरी सुनते ही बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे हैं। नेहा धूपिया, भारती सिंह और ईशा गुप्ता समेत कई एक्ट्रेसेस ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के पोस्ट पर लिखा- 'मुबारक हो।

11 साल की डेटिंग के बाद रचाई थी शादी

पत्रलेखा और राजकुमार राव ने 11 साल की डेटिंग के बाद 2021 में शादी कर ली थी। कपल चंडीगढ़ में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधा था। अब शादी के चार साल बाद वे अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं।

Created On :   9 July 2025 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story