फिल्म कलेक्शन: रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' ने बिगाड़ा कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का खेल, पहले दिन किया बस इतना कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड की कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज हुई है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा था मगर ये बज फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन में देखने को नहीं मिला है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। रणवीर सिंह की धुरंधर ने 'किस किसको प्यार करूं 2' का गेम बिगाड़ दिया है।
यह भी पढ़े -मैं और तान्या सिर्फ अच्छे दोस्त, बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट रहे अमाल मलिक ने शेयर किया अपना अनुभव
पहले दिन किया बस इतना कलेक्शन
'किस किसको प्यार करूं 2' के कलेक्शन की बात करें तो खबरों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बस 1.75 करोड़ की कमाई की है। जो बहुत ही ज्यादा कम है। ये कमाई वीकेंड पर बढ़ सकती है ये एक फैमिली फिल्म है जिसे सभी के साथ मिलकर देखा जा सकता है तो लोग वीकेंड पर देखना पसंद करेंगे। फिल्म से पहले दिन 2-3 करोड़ कमाई करने की उम्मीद थी।
अखंडा 2 और अवतार से भी हुआ नुकसान
कपिल शर्मा की किस किसक प्यार करूं 2 को नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 और अवतार से भी नुकसान हुआ है। ये दोनों फिल्में भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं ऐसे में कपिल शर्मा की फिल्म को चारों तरफ से मार पड़ गई है।
ये है स्टारकास्ट
'किस किसको प्यार करूं 2' की बात करें तो इसमें कपिल के साथ त्रिधा चौधरी, आयशा खान, वरीना हुसैन, पारुल गुलाटी और मंजोत सिंह अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। सोशल मीडिय पर भी फिल्म को मिले जुले रिव्यूज मिले हैं।
Created On :   13 Dec 2025 11:35 AM IST












