जवान कलेक्शन: पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग के बाद धीमी पड़ी "जवान" की रफ्तार, दूसरे दिन इतने कलेक्शन के साथ 200 करोड़ के क्लब में एंट्री!

पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग के बाद धीमी पड़ी जवान की रफ्तार, दूसरे दिन इतने कलेक्शन के साथ 200 करोड़ के क्लब में एंट्री!
  • दूसरे दिन धीमी पड़ी जवान की रफ्तार, किया इतना कलेक्शन
  • वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म "जवान" को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म में शाहरुख के एक्शन अवतार ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि, शायद ही ऐसा कोई थिएटर होगा जहां शाहरुख की एंट्री पर तालियां और सीटियां ना बज रही हो। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया है। इसी के साथ फिल्म कमाई के मामले में सिर्फ दो दिनों के अंदर ही सबसे कामयाब फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनियाभर में 'जवान' की कमाई लोगों की उम्मीदों से भी ज्यादा निकली। हालांकि, दूसरे दिन जवान के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।

वर्ल्ड वाइड किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार

एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। किंग खान का सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज है। एसआरके की मैनेजर पूजा ददलानी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए, जिसमें बताया गया कि फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर भारत में 75 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 129.6 करोड़ कमाए हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जो कि पहले दिन की तुलना में कम है। खबरों के अनुसार दूसरे दिन भारत में फिल्म ने 53 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं जवान ने दो दिन में वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

नॉर्थ अमेरिका में किया शानदार बिजनेस

नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। यह पहले दिन का कलेक्शन है। इसमें फिल्म ने अमेरिका के 676 लोकेशन्स से 8.51 करोड़ और कनाडा के 86 लोकेशन्स से 2.78 करोड़ बटोरे हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.29 करोड़ हो गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म जवान को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है । फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि और सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज इंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया गया है।


Created On :   9 Sep 2023 5:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story