Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema: सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, खास अंदाज में मनाया जश्न, 'धर्मन' के सेट पर काटा केक, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक रजनीकांत का सिक्का चलता है वे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार हैं। पांच दशकों से वे दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते दिन यानी 15 अगस्त को सुपरस्टार के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'धर्मन' के सेट पर जश्न मनाया।
यह भी पढ़े -विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस
रजनीकांत के फिल्मों में 51 साल पूरे
सुपरस्टार रजनीकांत की पहली या डेब्यू फिल्म 'अपूर्व रागंगल' 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। इस तमिल फिल्म का निर्देशन के। बालाचंदर ने किया था। फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। रजनीकांत ने इस फिल्म में एक छोटा सा नेगेटिव रोल निभाया था। फिल्म की रिलीज को 51 साल पूरे हो चुके हैं और इसी के साथ रजनीकांत को भी मनोरंजन जगत में 51 साल हो गए।
यह भी पढ़े -'108 बेस हॉस्पिटल–उरी' में एरिका फर्नांडिस का नया अवतार, बोलीं-शूटिंग खत्म होते ही सामान्य जिंदगी में लौट आती हूं
'धर्मन' के सेट पर काटा केक
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धर्मन' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन सिनेमा जगत में 51 साल पूरे होने का जश्न भी उन्होंने इसी फिल्म के सेट पर मनाते हुए केक काटा। 'धर्मन' के डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु और फिल्म की कास्ट और क्रू की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सामने आया है।
Created On :   16 Aug 2026 11:51 AM IST












