Independence Day 2026: कंगना रनौत, रकुल प्रीत ने लहराया तिरंगा, अक्षय कुमार ने दी बधाई, सितारों ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज पूरा देश स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। गांव से लेकर शहरो तक हर जगह धूम धाम देखनो को मिल रही है। ष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का अवसर पूरे देश के लिए बहुत खास होता है। आज हर देशवासी इस दिन का जश्न मना रहा है। ऐसे में कई सितारों ने आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना रनौत और रकुल प्रीत ने अपने दर पर ही तिरंगा फहराकर जश्न मनाया। वहीं अक्षय कुमार, माधुरी दिक्षित ने इस खास पर्व पर अपने फैंस का बधाईंया दी हैं।
रकुल प्रीत सिंह
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वो तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा- 'एक आसमान, एक तिरंगा, एक मिट्टी, एक पहचान। रंग अलग हों, दिल एक हों, यही तो है मेरा हिंदुस्तान।'
अक्षय कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर इन दिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे तिरंगे की शान सदा बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में बेहतर कल का सपना हो। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।'
हमारे तिरंगे की शान यूँ ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आँख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳 जय हिंद! pic.twitter.com/ymenfpicLd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2026
ट्विंकल खन्ना
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। वीडियो मेहरानगढ़ किले का है, जो जोधपुर शहर में स्थित है। वीडियो में ट्विंकल पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।
कंगना रनौत
एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया पर झंडे के साथ तस्वीरें शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस भारत का झंडा लहराती नजर आईं।
रवि किशन
हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले कलाकार रवि किशन ने भी लाल किले के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। आजादी के पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा- 'स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तिरंगे से सजी इमारतें नजर आईं। साथ ही उन्होंने आजादी के पर्व की बधाई भी दी।
बिपाशा बसु
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर काफी सुंदर वीडियो शेयर कर इस खास दिन की बधाई दी है। उन्होने अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भारतीय झंडे को देखकर सेल्यूट करती नजर आ रही हैें। कैप्शन में बिपाशा ने ‘मेरा भारत महान’ भी लिखा।
माधुरी दीक्षित
अनुभवी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
Created On :   15 Aug 2026 10:59 AM IST












