Batwara 1947 X Review: सनी देओल की फिल्म की शुरुआत सुस्त, मगर सेकंड हाफ ने जीता दर्शकों का दिल, 'बंटवारा' देख सोशल मीडिय पर फैंस ने दिए रिएक्शन

सनी देओल की फिल्म की शुरुआत सुस्त, मगर सेकंड हाफ ने जीता दर्शकों का दिल, बंटवारा देख सोशल मीडिय पर फैंस ने दिए रिएक्शन
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' आज शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' आज शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म की रिलीज को लेकर काफी बज बना हुआ था और अब फाइनली स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म फाइनली रिलीज हो गई है। तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म को सोशल मीडिया पर कैसे रिव्यूज मिल रहे हैं।

सनी देओल और शबाना आजमी ने जीता दिल

फिल्म 'बंटवारा' में सनी देओल को सिकंदर मिर्जा की भूमिका में देखा गया है। अपनी अदाकारी से एक बार फिर वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। खासकर 'माई' यानी शबाना आजमी के साथ उनकी बॉन्डिंग जबर्दस्त दिखी है।

एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म खत्म होने के बाद भी 'बंटवारा 1947' मेरे जहन में इतनी गहराई तक बसी रहेगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। मैं सनी देओल के जबर्दस्त सीन देखने की उम्मीद से गई थी, लेकिन जिन सीन के बारे में मैं अब भी सोच रही हूं, वे शांत और भावुक पल हैं। सिकंदर का धीरे-धीरे 'माई' को अपनी मां के रूप में देखने लगना बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है'।

करण देओल ने भी दिखाया दम

फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका में हैं और अपना असर छोड़ने में कामयाब रहे हैं। यूजर ने लिखा है, 'करण देओल के डायलॉग्स सिर्फ लाउड नहीं, कन्विक्शन के साथ डिलीवर हैं। 'बटवारा1947' उन्हें यह साबित करने का मौका देती है कि वे बड़े पर्दे पर अपनी पकड़ बना सकते हैं'।

सेकंड हाफ ज्यादा जोरदार

कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म का पहला पार्ट खास असरदार नहीं लगा। हालांकि, सेकंड हाफ ने जरूर असर छोड़ा है। एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म के पहले हिस्से में सिकंदर और हमीदा की कमियां परेशान करती हैं, लेकिन दूसरे हिस्से तक आते-आते आप उनसे जुड़ जाते हैं। उनके लिए प्रोटेक्टिव महसूस करने लगते हैं। यह बेहतरीन कैरेक्टर राइटिंग है। प्रीति जिंटा और सनी देओल ने बहुत ही शानदार और दिल को छू लेने वाली एक्टिंग की है'।


Created On :   14 Aug 2026 12:38 PM IST

Tags

Next Story