बॉक्स ऑफिस पर आया फिल्म ‘धुरंधर’ का तूफान, रणवीर सिंह की बनी सबसे बड़ी ओपनर, ये रिकॉर्ड भी बनाया

बॉक्स ऑफिस पर आया फिल्म ‘धुरंधर’ का तूफान, रणवीर सिंह की बनी सबसे बड़ी ओपनर, ये रिकॉर्ड भी बनाया
रणवीर सिंह की कमबैक फिल्म ‘धुरंधर’ आखिरकार शुक्रवार, 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड की इस लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इसने अपने थिएट्रिकल सफर की धमाकेदार शुरुआत की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की कमबैक फिल्म ‘धुरंधर’ आखिरकार शुक्रवार, 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड की इस लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इसने अपने थिएट्रिकल सफर की धमाकेदार शुरुआत की है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन ही कई सारी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और साथ ही रणवीर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन गई है।

‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन कितनी की कमाई?

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस, ‘धुरंधर’ असल ज़िंदगी के भारत-पाक इतिहास से इंस्पायर है। रणवीर सिंह अभिनीत इस देशभक्ति फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कई दमदार कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। वहीं 20 साल की सारा अर्जुन इस फिल्म में रणवीर की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड को रोल प्ले किया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर इसकी कहानी और इसके रौंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। खबरों के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन 27 करोड़ की ओपनिंग की है।

रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर’

‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और इसी के साथ ये रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इस फिल्म ने एक्टर की पद्मावत के 24 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है।

रणवीर सिंह की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

पद्मावत- 24 करोड़

सिम्बा- 20.72 करोड़

गली बॉय- 19.40 करोड़

गुंडे- 16.12 करोड़

गोलियों की रासलीला राम लीला- 16 करोड़

बाजीराव मस्तानी- 12.80 करोड़

83-12.64 करोड़ रुपये

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 11.10 करोड़ रुपये

दिल धड़कने दो- 10.53 करोड़

Created On :   6 Dec 2025 11:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story