अपकमिंग फिल्म: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज, वरुण धवन और जाह्नवी के परफॉर्मेंस ने जीता दिल

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज, वरुण धवन और जाह्नवी के परफॉर्मेंस ने जीता दिल
  • ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज
  • वरुण धवन और जाह्नवी के परफॉर्मेंस ने जीता दिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। ये सोनू निगम के साल 1999 में आए ‘बिजुरिया’ गाने का रीक्रिएशन है। जिसे मॉर्डन म्यूजिक के साथ फिल्म में पेश किया गया है। यह एक डांस सॉन्ग है जिसमें वरुण धवन और जाह्नवी के डांस मूव्स काफी शानदार हैं।

वरुण और जाह्नवी के जबरदस्त मूव्स

गाने की शुरुआत में मनीष पॉल पगड़ी लगाए नजर आते हैं। गाने की जो शुरुआती लाइन्स हैं वो कहीं न कहीं आपको ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के टाइटल ट्रैक की याद दिलाती हैं। इसके बाद गाने में वरुण धवन की एंट्री होती है और वो अपने डांस मूव्स दिखाते हैं। गाने में फिर जान्हवी भी साड़ी में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती दिखती हैं। इस गाने में फिल्म की पूरी लीड कास्ट नजर आती है, जिसमें वरुण और जाह्नवीके अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी दिखाई देते हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

1999 में आए सोनू निगम के हिट सॉन्ग का है रीक्रिएशन

ये गाना सोनू निगम की साल 1999 में आई म्यूजिक अल्बम ‘मौसम’ के गीत 'बिजुरिया' का रीएक्रिएशन है। जब ये गाना रिलीज हुआ था तो काफी हिट रहा था। अब फिल्म में भी सोनू निगम के हुक स्टेप को ही कॉपी किया गया है। बस गाने में कुछ एक नई लाइन्स जोड़कर इसे रीमिक्स कर दिया गया है। सोनू निगम के साथ इस गाने को आशीष कॉर ने गाया है।

कैसा है फिल्म का टीजर


Created On :   3 Sept 2025 11:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story