Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप, सुनील शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक कई सेलेब्स ने मनाया जीत का जश्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप, सुनील शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक कई सेलेब्स ने मनाया जीत का जश्न

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने वनडे वर्ल्डकप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस एतिहासिक जीत के बाद हर तरफ खुशी का माहौल है देश जश्न में डूबा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार पोस्ट कर रहे हैं उन्होंने वुमेन्स क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी है। सुनील शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक कई सेलेब्स ने जीत का जश्न बड़े ही खास अंदाज में मनाया है।

अजय देवगन ने दी बधाई

अजय देवगन ने लिखा, 'एक ऐसी रात जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। थैंक्यू चैम्पियन्स। इस टीम ने दुनिया को बता दिया कि सच्ची हिम्मत और विश्वास क्या कर सकता है।'


ऋतिक रोशन ने भी जताई खुशी

ऋतिक रोशन ने लिखा, 'जीत गए ऐतिहासिक। बधाई हो इंडिया को पहली महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर। ये शुरुआत है अभी और बाकी हैं मेरा बहुत प्यार और सम्मान।'


कंगना रनौत ने लिखा

वहीं कंगना रनौत ने लिखा- हम हैं विश्व चैंपियन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जय हिन्द !!



सनी देओल ने लिखा ये पोस्ट

सनी देओल ने लिखा- हिंदुस्तान जिंदाबाद। आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया। पहला वुमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप इंडिया का क्या कमाल कर दिखाया। इस अजेय महिला शक्ति पर गर्व है आपने तिरंगे को ऊंचा किया है। ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है।

नीता अंबानी ने भी शेयर की खास तस्वीरें

सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो तिरंगा लहराते हुए खुशी जाहिर कर रही हैं। नीता अंबानी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थी। इंडिया की जीत पर वो बहुत एक्साइट हो गईं उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखी।

अनुपम खेर ने वुमेन्स क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए लिखा- जीत…..जीत…. जीत… भारत की जीत. भारत माता की जय. वंदे मातरम्. इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैम्पियन।

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने भी पोस्ट करके इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम को बधाई दी







Created On :   3 Nov 2025 11:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story