इंतजार हुआ खत्म!: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ दिखेगी किसानों के दर्द की कहानी

- फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज
- कॉमेडी के साथ दिखेगी किसानों के दर्द की कहानी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। फैंस का इंतजार हो गया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर में अक्षय कुमार और अरशद वारसी आपस में भीड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के क्लैश के बीच लगा कॉमेडी का तड़का काफी मजेदार है।
कैसा है जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर?
3 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में किसानों का दर्द दिखाया गया है। इस बार कहानी किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां एक बड़ा आदमी है, जो किसानों की जमीन हड़प रहा है। दूसरी ओर छोटे किसान हैं, जो अपनी जमीन बचाने के लिए जॉली के पास पहुंचते हैं। पहले जहां किसान अक्षय कुमार के पास पहुंचते हैं, वहीं बाद में गेम पलट जाता है। ट्रेलर देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि जॉली 1 यानी अरशद वारसी जहां किसानों का केस लड़ रहे हैं और किसानों के वकील हैं। वहीं अक्षय कुमार उस बड़े आदमी यानी गजराज राव के वकील हैं। पिछली दो फिल्मों की तरह इस बार भी कहानी में कॉमेडी और फन के साथ इमोशनल एंगल है।
19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अम्रता राव और संजय मिश्रा जैसे कलाकार लीड रोल में है।
Created On :   10 Sept 2025 12:47 PM IST