अपकमिंग फिल्म: आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जाने कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

- फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- आर माधवन और फातिमा सना शेख होंगे लीड एक्टर
- जाने कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
डिजिटल डेस्क, मुंबई। आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म 'आप जैसा कोई' चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में आर माधवन पहली बार एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं फैंस लिए भी एक्साइटेड हैं कि, एक्टर लंबे समय बार रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया जिसकी कहानी बहुत रोमांटिक है। ट्रेलर में आर माधवन और फातिमा सना शेख के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।
कैसा है ट्रेलर
फिल्म में आर माधवन ने 42 वर्षीय श्रीरेणु त्रिपाठी का किरदार निभाया है, जो असल जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति की तरह लगता है, जो शांत, और डिसिप्लिन रखेन वाला इंसान है। वह यह नहीं जानता कि वह अपने प्यार के लिए कैसे कहे। जब उसकी मुलाकात मधु बोस से होती है, जिसका किरदार फातिमा ने निभाया है, तो उसकी जिंदगी में बदलाव आना शुरू हो जाता है। मधु बोस एक बोल्ड, कॉन्फिडेंट महिला है जो अपनी शर्तों पर जीवन जीती है। ये फिल्म की कहानी बराबरी वाला प्यार पर बात करती है।
फिल्म स्टार कास्ट
अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' के बारे में बात करते हुए निर्देशक विवेक सोनी ने बताया कि यह फिल्म उन दीवारों को तोड़ने के बारे में है जो हमने अपने चारों ओर बना ली हैं। हमें प्यार के उस बेढंगेपन और कोमलता को झेलना आना चाहिए। करण जौहर ने फिल्म का निर्माण अदार पूनावाला और सोमेन मिश्रा के साथ मिलकर किया हैं। आप जैसा कोई 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Created On :   25 Jun 2025 6:31 PM IST