सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: रश्मिका मंदाना से सगाई की खबर के बीच स्पॉट हुए विजय देवरकोंडा, रिंग ने बढ़ाई फैंस में हलचल, एक्टर का वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। वे अक्सर ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चाओं में रहते हैं। फिल्मी गलियारों में हलचल मची हुई है। फैंस भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। एम9 की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने चुपके से सगाई कर ली है। अगले साल फरवरी में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी करेंगे, इस बात को एक्टर की टीम ने कुछ दिन पहले कंफर्म किया था। एक हालिया वायरल वीडियो विजय सगाई की अंगूठी पहने भी नजर आए। इस बात से फैंस काफी खुश हैं।
गुलदस्ता लेते वक्त नजर आई अंगूठी
श्री सत्य साई बाबा महासमाधि दर्शन के दौरान ही विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हुआ। जहां वह संस्था के एक व्यक्ति से गुलदस्ता ले रहे हैं। इसी दौरान उनकी रिंग नजर आती है। रिंग विजय ने उसी हाथ में पहनी, जिसमें सगाई की अंगूठी पहनी जाती है।
फैंस ने दी विजय देवरकोंडा को बधाई
इस दौरान कई फैंस का ध्यान विजय की अंगूठी पर गया। फैंस ने विजय की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और उन्हें बधाई भी दी है। सगाई की खबर के बाद से विजय और रश्मिका साथ नजर नहीं आए हैं। जबकि सगाई से पहले कई बार दोनों को साथ देखा गया।
Created On :   6 Oct 2025 11:41 AM IST