Dhurandhar Second Part: अगले साल आएगा रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सेकेंड पार्ट ‘रिवेंज’, फिल्म के लास्ट में मेकर्स ने किया एलान, इस दिन होगी रिलीज

अगले साल आएगा रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सेकेंड पार्ट ‘रिवेंज’, फिल्म के लास्ट में मेकर्स ने किया एलान, इस दिन होगी रिलीज
फिल्म धुरंधर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लेकिन फिल्म के अंत में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज भी मिला है। मेकर्स ने ‘धुरंधर’ के अंत में ही इसके सेकेंड पार्टी की घोषणा भी कर दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ आज 5 दिसंबर को रिलीज हो गई है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम रोल में है। फिल्म में दमदार डायलॉग्स, फुल ऑन एक्शन और थोड़ा-बहुत रोमांस भी देखने को मिला है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लेकिन फिल्म के अंत में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज भी मिला है। मेकर्स ने ‘धुरंधर’ के अंत में ही इसके सेकेंड पार्टी की घोषणा भी कर दी है। ‘धुरंधर’ की सीक्वल फिल्म ‘रिवेंज’ नाम से अगले साल 19 मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

अगला पार्ट जल्द होगा रिलीज

‘धुरंधर’ के रिलीज होने से पहले ही ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि फिल्म की कहानी अगले पार्ट तक जाएगी। हालांकि, तब तक कुछ भी कंफर्म नहीं था। लेकिन अब मेकर्स ने ‘धुरंधर’ के अंत में ही खुद फिल्म के सेकेंड पार्ट 'रिवेंज' की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने फिल्म का नाम और रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। अब देखना ये है कि सेकेंड पार्ट में फिल्म की कहानी किस तरह से आगे बढ़ती है।

दर्शकों को पसंद आ रहा फिल्म

‘धुरंधर’ को साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म एनालिस्ट भी उम्मीद जता रहे हैं कि ‘धुरंधर’ एक बड़ी ओपनिंग हासिल कर सकती है। फिलहाल रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, अक्षय खन्ना फिल्म की बाकी कास्ट पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। जबकि रणवीर सिंह के काम की भी काफी तारीफ हो रही है। लेकिन 3 घंटे से भी ज्यादा की फिल्म होने कारण कई लोग इसे बोरिंग भी बता रहे हैं।


Created On :   5 Dec 2025 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story