Year Ender 2025: कांतारा से लेकर छावा तक इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का रहा दबदबा, टॉप 5 में ये मूवीज हैं शामिल

कांतारा से लेकर छावा तक इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का रहा दबदबा, टॉप 5 में ये मूवीज हैं शामिल
साल 2025 जल्द ही खत्म होने जा रहा है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। बॉलीवुड और साउथ के लिए साल 2025 काफी खास रहा है। इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं। ये फिल्में आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2025 जल्द ही खत्म होने जा रहा है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। बॉलीवुड और साउथ के लिए साल 2025 काफी खास रहा है। इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं। ये फिल्में आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं। कुछ फिल्में फ्लॉप साबित हुईं तो कुछ ने जबरदस्त कमाई की। आज हम आपको साल 2025 की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने जबरदस्त कमाई करके टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। इसमें ऋषभ शेट्टी की कांतारा से लेकर विक्की कौशल छावा तक फिल्में शामिल है।

कांतारा चैप्टर 1

इस लिस्ट में पहला नाम ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का है। इस फिल्म ने साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन दैवेया अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म को खुद ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसने वर्ल्डवाइड 834 करोड़ का कलेक्शन किया था।

छावा

इस लिस्ट में दूसरा नाम विक्की कौशल की छावा का है। ये फिल्म इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। कांतारा से पहले छावा इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक छावा ने वर्ल्डवाइड 797 करोड़ की कमाई की थी।

सैयारा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म इतनी कमाई कर लेगी ये किसी ने नहीं सोचा था। मोहित सुरी के डायरेक्शन में बनीं सैयारा बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसने 579.23 करोड़ का कलेक्शन किया था।

कुली

रजनीकांत की कुली लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन लीड रोल में नजर आए थे और आमिर खान का कैमियो था। इस हाई ऑक्टेन ड्रामा को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। खबरों के मुताबिक कुली ने वर्ल्डवाइड 518 करोड़ की कमाई की थी।

वॉर 2

ऋतिक रोशन,जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की वॉर 2 सिनेमाघरों पर फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फ्लॉप होने के बाद भी ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड 303.22 करोड़ कमाए थे।

Created On :   5 Dec 2025 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story