Year Ender 2025: राशा थडानी से लेकर अनीत पड्डा तक बॉलीवुड में किसकी एंट्री हिट रही, कौन रहा फ्लॉप? जानें कैसा रहा स्टारकिड्स का हाल

राशा थडानी से लेकर अनीत पड्डा तक बॉलीवुड में किसकी एंट्री हिट रही, कौन रहा फ्लॉप? जानें कैसा रहा स्टारकिड्स का हाल
साल 2025 जल्द ही खत्म होने जा रहा है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। बॉलीवुड के लिए साल 2025 काफी खास रहा है। इस साल कई सारे सेलेब्स ने इंडस्ट्री में कदम रखा है उनमें से कई स्टारकिड्स हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2025 जल्द ही खत्म होने जा रहा है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। बॉलीवुड के लिए साल 2025 काफी खास रहा है। इस साल कई सारे सेलेब्स ने इंडस्ट्री में कदम रखा है उनमें से कई स्टारकिड्स हैं। स्टारकिड्स को लेकर ऑडियंस के मन में कई डाउट्स रहते हैं। इतनी जल्दी पसंद नहीं करती है जब तक वो कुछ खास लेकर नहीं आते हैं या उनकी फिल्म जबरदस्त कमाई न करे। 2025 में भी शनाया कपूर से लेकर अहान पांडे, आर्यन खान तक कई स्टारकिड्स ने एंट्री की है। इनमें से कौन हिट और कौन फ्लॉप रहा है यहां जानते हैं-

राशा थडानी

रवीना टंडन की बेटी के बॉलीवुड में कदम रखने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राशा ने फिल्म आजाद से बॉलीवुड में कदम रखा है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। राशा भी अपनी एक्टिंग का जादू लोगों पर नहीं चला पाई हैं। उनका डेब्यू फ्लॉप ही साबित हुआ है। लेकिन फिल्म के गाने उई अम्मा को फैंस ने काफी पसंद किया था।

इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान तो अपनी जगह इंडस्ट्री में बना चुकी हैं मगर उनका बेटा अभी छा नहीं पाया है। इब्राहिम ने बॉलीवुड में फिल्म नादानियां से डेब्यू किया था। नादानियां में उनके साथ खुशी कपूर लीड रोल में नजर आईं थीं। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इब्राहिम की एक्टिंग लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है और उनका डेब्यू फ्लॉप रहा है।

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की एंट्री का लो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उनकी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए थे। ये रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है।

आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड में कदम तो रखा है मगर बतौर एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर आर्यन ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज डायरेक्ट की है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज से आर्यन खान हर जगह छा गए हैं। हर कोई आर्यन की तारीफ करते नहीं रुक रहा है।

चंकी पांडे का भतीजा अहान पांडे रोमांटिक फिल्म सैयारा में नजर आए हैं।अपनी पहली ही फिल्म से अहान हर जगह छा गए हैं। अहान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हो गई है। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।

अनीत पड्डा

सैयारा से अहान के साथ अनीत ने भी डेब्यू किया है। ज्यादातर लोग अनीत को आउटसाइडर समझते हैं मगर वो भी स्टारकिड हैं। उनके पेरेंट्स प्रोडक्शन में हैं। अनीत का बॉलीवुड डेब्यू एकदम हिट रहा है।

Created On :   4 Dec 2025 3:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story