Deepika In Love And War: क्या आलिया-रणबीर की 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण? IMDb के पेज से मिली ये बड़ा हिंट

क्या आलिया-रणबीर की लव एंड वॉर में नजर आएंगी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण? IMDb के पेज से मिली ये बड़ा हिंट
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' चर्चा में हैं फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ नजर आने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' चर्चा में हैं फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ नजर आने वाले हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण के भी फिल्म में होने की नई अटकलों ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की हैं, लेकिन 'लव एंड वॉर' के आईएमडीबी पेज ने कास्टिंग की इन अफवाहों को हवा दी है।

'लव एंड वॉर' का हिस्सा हो सकती हैं दीपिका

'लव एंड वॉर' के आईएमडीबी पेज के कास्ट सेक्शन में मुख्य कलाकारों के साथ दीपिका पादुकोण का नाम भी देखा जा सकता है। हालांकि उनके रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर लोग सोच रहे हैं कि शायद दीपिका फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस में दिख सकती हैं। मेकर्स ने अभी तक इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

हिट रही दीपिका और भंसाली की जोड़ी

दीपिका और संजय लीला भंसाली की साझेदारी 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' से शुरू हुई थी, जब उन्होंने पहली बार साथ काम किया था। इसकी सफलता के बाद, एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसे दो और प्रोजेक्ट्स के लिए साथ काम किया। इन तीनों फिल्मों में रणवीर सिंह भी थे और ये सभी बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रहीं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

'लव एंड वॉर' में अब तक कई बार देरी हो चुकी है। यह फिल्म पिछले कुछ सालों से बन रही है और कई बार इसकी तय रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। फिलहाल, इसके 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Created On :   7 Aug 2026 11:54 AM IST

Tags

Next Story