Ahan Shetty Border 2 Poster: आंखों में गुस्सा, चेहरे पर खून और देश प्रेम के साथ फिल्म 'बॉर्डर 2' से सामने आया अहान शेट्टी का दमदार पोस्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी, गाने, कास्ट सभी कुछ फैंस का फेवरट है। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। अब इस फिल्म का सीक्वल बनाय जा रहा है जिसकी अनाउंसमेंट के बाद से फैंस एक्साइटेड हैं। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन स्टारर इस फिल्म से अब अभिनेता अहान शेट्टी का पोस्टर सामने आ गया है। ये फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़े -अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक 'फितरतें' रिलीज, गाने में दिखी प्यार, तड़प और उम्मीद की झलक
अहान शेट्टी का दमदार पोस्टर
अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। अहान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- 'धरती हो या समंदर। धरती मां का हर बेटा ही कसम निभाता है।' बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को आ रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जा रहा है।
पोस्टर में अहान शेट्टी का दमदार लुक नजर आ रहा है। चेहरे पर उभरे चोट के निशान, गाल पर खून की धार और आंखों में झलकती दृढ़ता उनकी भूमिका को बेहद प्रभावशाली बना रही है। हाथों में हथियार थामे अहान एक दमदार सैन्य किरदार का हिंट दे रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने भी साझा किया पोस्टर
अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- 'सम्मान… अपनी छाप छोड़ जाता है और साहस तुम पर खूब जंचता है, बेटे।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए फिल्म निर्माताओं ने लिखा- 'लहरों से भी मजबूत, तूफानों से भी प्रचंड- 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में।'
Created On :   9 Dec 2025 6:30 PM IST












