नवरात्र स्पेशल: शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कत्यानी की पूजा के समय पहनें ग्रीन कलर के आउटफिट, ले सकती है बी-टाउन स्टार्स से आइडिया

शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कत्यानी की पूजा के समय पहनें ग्रीन कलर के आउटफिट, ले सकती है बी-टाउन स्टार्स से आइडिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देशभर में 15 अक्टूबर से नवरात्र मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा जाती हैं। इस त्यौहार में लोग सज धज कर पंडालों और मंदिरों में पूजा करने जाते हैं। ऐसे में महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ें में तैयार होना पंसद करती है। कल यानी 20 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के कत्यानी रुप की पूजा की जाती है। अगर आप मां कत्यानी के पसंदीदा रंग के कपड़ें पहन कर पूजा अर्चना करती हैं तो माता रानी प्रसन्न होती है। मां कत्यानी की पूजा में हरे रंग का आउटफिट पहनें। जो बेहद ही शुभ माना गया है। इस रंग के आउटफिट को कैरी करने के लिए आप बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस से आइडिया ले सकती हैं।

करीना कपूर

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन आप बेबो की तरह इस ग्रीन कलर की साड़ी को पहन सकती है। इस साड़ी के साथ आप लाइट मेकअप कर, बेहद ही खूबसूरत लग सकती हैं।




श्रद्धा कपूर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की तरह आप पूजा के समय स्कर्ट के साथ टॉप कैरी कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस को गरबा नाइट में भी पहन सकती है। इस आउटफिट के साथ आप ऑक्साइड झुमके को पहनें, जो आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देगा।




आलिया भट्ट

नवरात्री के छठें दिन आप हरे रंग के सूट को पहन सकती है। इस सूट के लिए आप आलिया भट्ट से इंस्पायर हो सकती हैं। आलिया की तरह आप इस तरह ड्रेस के साथ झूमके कैरी कर सकती हैं।






जाह्ववी कपूर

धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर की इस साड़ी को आप गुजराती स्टाइल मे कैरी कर सकती है। इसके साथ आप हैवी या लाइट ज्वेलरी को पहन सकती हैं।




मौनी रॉय

अगर आप साड़ी पहननें के शौकीन हैं तो आप मौनी रॉय की तरह शिफॉन साड़ी को पहन सकती है। अगर आप इस साड़ी के साथ चांद बालियां पहनते हैं तो आप बेहद खूबसूरत लग सकती हैं।




डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   19 Oct 2023 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story