न्यू गेमिंग लैपटॉप: Acer Nitro Lite 16 भारत में Nvidia GeForce RTX 4050 GPU के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत 79990 रुपए

Acer Nitro Lite 16 भारत में Nvidia GeForce RTX 4050 GPU के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत 79990 रुपए
  • इस लैपटॉप में Intel Core i7 प्रोसेसर दिया गया है
  • 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 16 इंच का IPS LCD स्क्रीन है
  • गेमिंग लैपटॉप Nitro Lite 16 विंडोज 11 पर चलता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की दिग्गज टेक कंपनी एसर (Acer) ने भारत में अपना नया लैपटॉप नाइट्रो लाइट 16 (Nitro Lite 16) लॉन्च कर दिया है। यह गेमिंग लैपटॉप 13वीं जनरेशन के Intel Core i7 प्रोसेसर और 6GB वीडियो मेमोरी वाले Nvidia GeForce RTX 4050 GPU से लैस है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 16 इंच का IPS LCD स्क्रीन दिया गया है और इसमें दो बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर हैं। Nitro Lite 16 विंडोज 11 पर चलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Acer Nitro Lite 16 की भारत में कीमत और उपलब्धता

इस गेमिंग लैपटॉप को भारत में 79,990 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें Intel Core i5-13420H CPU और 16GB रैम है। जबकि, इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए है। यह लैपटॉप कंपनी की वेबसाइट पर केवल पर्ल व्हाइट कलर में उपलब्ध है और इसे देश भर में एसर के रिटेल स्टोर्स और अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी खरीदा जा सकेगा।

Acer Nitro Lite 16 के स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 16 इंच का WUXGA IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1,920x1,200 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है और इसमें इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है।

यह गेमिंग लैपटॉप RTX 4050 GPU, 6GB GDDR6 VRAM, 16GB तक DDR5 रैम और 512GB SSD स्टोरेज से लैस है। इसमें दो स्टीरियो स्पीकर और एक फुल-एचडी कैमरा है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी है।

इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट वाली 53Wh की बैटरी है। इसमें एक डेडिकेटेड Copilot Key के साथ एक बैकलिट कीबोर्ड दिया है। यह लैपटॉप वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें एक USB 3.2 Gen A पोर्ट, एक USB 3.2 पोर्ट, एक थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक कॉम्बो ऑडियो जैक है।

Created On :   30 July 2025 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story