अमेजन डिस्प्ले: Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) भारत में एलेक्सा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) भारत में एलेक्सा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
  • स्मार्ट डिस्प्ले दो रंगों चारकोल और क्लाउड ब्लू में उपलब्ध है
  • अमेजन इको शो 5 (थर्ड जनरेशन) की कीमत 10,999 रुपए है
  • अमेजन इको शो 5 (थर्ड जनरेशन) में 5.5 इंच डिस्प्ले है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन (Amazon) ने अपना सबसे नया स्मार्ट डिस्प्ले अमेजन इको शो 5 (थर्ड जनरेशन) Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) लॉन्च कर दिया है। इसमें 5.5 इंच की स्क्रीन, बिल्ट-इन कैमरा और एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट है। अमेजन का डिस्प्ले AZ2 न्यूरल एज प्रोसेसर पर चलता है। इसे दो रंगों चारकोल और क्लाउड ब्लू में उपलब्ध है।में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) की कीमत

अमेजन इको शो 5 (थर्ड जनरेशन) को 10,999 रुपए की रियायती कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह कीमत लिमिटेड टाइम के लिए है और अमेजन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह लॉन्च ऑफर कब तक चलेगा। यह फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और अन्य चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है।

Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) के स्पेसिफिकेशन

इस डिवाइस में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 960x480 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें गोल किनारे और एक इनफिनिटी कवर ग्लास है। टच स्क्रीन यूजर्स को मौसम के अपडेट देखने, स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल करने और सिक्योरिटी कैमरा फीड्स भी डायरेक्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं।

इसमें अमेजन प्राइम वीडियो से वीडियो स्ट्रीमिंग और ब्राउजर के जरिए दूसरी वेबसाइट्स एक्सेस करने का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें 2-मेगापिक्सल का इनबिल्ट कैमरा है, जिससे यूजर Drop In फीचर के जरिए घर की निगरानी कर सकते हैं। इसे कंपैटिबल सिक्योरिटी कैमरा और वीडियो डोरबेल से पेयर किया जा सकता है। साथ ही इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी है।

ऑडियो के लिए, इस डिस्प्ले में 1.7-इंच का रियर-फेसिंग स्पीकर है। यह यूजर्स को Amazon Music, Apple Music, Spotify, JioSaavn और Audible जैसी वेब सर्विस के माध्यम से म्युजिक चलाने की सुविधा देता है। दावा किया गया है कि यह पिछली जनरेशन के मॉडलकी तुलना में बेहतर बास और क्लियर साउंड प्रदान करता है।

इसमें AZ2 न्यूरल एज प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Alexa वॉयस कंट्रोल भी मिलता है। यह वॉयस कमांड या स्क्रीन पर टैप करके लाइट, एसी, पंखे, टीवी, सुरक्षा कैमरे और गीजर जैसे कंपेटेबल स्मार्ट होम डिवाइसेस को मैनेज करने में भी सहायता करता है।

Created On :   29 July 2025 5:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story