गेमिंग मॉनिटर: Asus ROG Strix OLED XG32U और XG32UCWG हुए लॉन्च, ये हैं दुनिया के पहले 4K WOLED गेमिंग मॉनिटर

Asus ROG Strix OLED XG32U और XG32UCWG हुए लॉन्च, ये हैं दुनिया के पहले 4K WOLED गेमिंग मॉनिटर
  • इसमें डुअल-मोड विज़ुअल सेटिंग्स मिलती हैं
  • XG32UCWG में 32-इंच की WOLED डिस्प्ले है
  • OLED एंटी-फ्लिकर 2.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी आसुस (Asus) ने भारत में अपनी नई गेमिंग मॉनिटर लाइनअप आरओजी स्ट्रिक्स ओएलईडी एक्सजी32यू (ROG Strix OLED XG32U Series) की घोषणा की है। इसमें दो मॉडल XG32UCWMG और XG32UCWG शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि, ये दुनिया के पहले 4K WOLED गेमिंग मॉनिटर हैं, जिनमें ट्रूब्लैक ग्लॉसी फिल्म है और इसमें डुअल-मोड विज़ुअल सेटिंग्स और OLED केयर प्रो शामिल हैं। नए मॉडल फ्लिकर-फ्री विज़ुअल बनाने के लिए एक्सट्रीम लो मोशन ब्लर और OLED एंटी-फ्लिकर 2.0 तकनीक से लैस हैं। Asus ने अपने नए गेमिंग मॉनिटर की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं इनकी खूबियां...

Asus ROG Strix OLED XG32UCWMG और XG32UCWG के स्पेसिफिकेशन

XG32UCWG में 32-इंच की WOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 4K (3,840 x 2,160 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। यह HDR सपोर्ट, DCI-P3 कलर गैमट का 99 प्रतिशत कवरेज और 0.03 ms रिस्पॉन्स टाइम से लैस है।

मॉनिटर Nvidia G-Sync के अनुकूल हैं और FreeSync प्रीमियम प्रो तकनीक के लिए सपोर्ट देते हैं। एक्सट्रीम लो मोशन ब्लर और OLED एंटी-फ्लिकर 2.0 जैसे फीचर्स को लेकर कंपनी का दावा है कि वे हाई स्पीड वाले दृश्यों के दौरान भी कम फ्लिकर के साथ डिफॉल्ट व्यू प्रदान करते हैं।

वहीं Asus XG32UCWMG मॉडल 240Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है और फ्रेम रेट बूस्ट के साथ डुअल मोड सक्षम होने पर फुल एचडी रिजॉल्यूशन पर 480Hz तक परफोर्मेंस कर सकता है। इस बीच, XG32UCWG वेरिएंट में स्टैंडर्ड के रूप में 165Hz रिफ्रेश रेट और डुअल मोड में फुल एचडी पर 330Hz तक है।

Asus XG32U लाइनअप के दोनों मॉडल TrueBlack ग्लॉसी फिल्म के साथ आते हैं, जिसे जीरो-हेज ऑप्टिकल लेयर के साथ जोड़ा गया है। दावा किया गया है कि इससे पिछली पीढ़ी की ग्लॉसी WOLED स्क्रीन की तुलना में एंबिएंट रिफ्लेक्शन में 38 प्रतिशत की गिरावट आती है। इसके अलावा, यह आंखों के तनाव को कम करने और स्टूडियो स्पॉटलाइट या फ्लोरोसेंट लाइट के तहत डीप ब्ल्क कलर के स्तर देने के लिए भी कहा जाता है।

Asus XG32U सीरीज गेमिंग मॉनिटर पर कनेक्टिविटी विकल्पों में दो HDMI 2.1 पोर्ट, एक डिस्प्लेपोर्ट 1.4, तीन USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-A पोर्ट, PD 15W चार्जिंग सपोर्ट वाला एक USB टाइप-C पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

Created On :   18 May 2025 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story