- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Huawei Watch Fit 4 और Watch Fit 4...
हुआवेई वियरेबल्स: Huawei Watch Fit 4 और Watch Fit 4 Pro चुनिंदा बाजारों में हुई लॉन्च, जानिए फीचर्स

- इनमें 1.82-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है
- 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल का सपोर्ट हैं
- दोनों मॉडल में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर दिया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी हुआवेई (Huawei) ने चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में अपनी नई वॉच फिट 4 सीरीज (Watch Fit 4 Series) को लॉन्च कर दिया है। इसमें Watch Fit 4 और वॉच फिट 4 प्रो (Watch Fit 4 Pro) शामिल हैं। इसमें 1.82-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया है और इनबिल्ट GPS सपोर्ट से लैस है। दोनों मॉडल में हार्ट रेट मॉनिटर हैं और कंपनी का दावा है कि, दोनों मॉडल 10 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती हैं।
बेस Huawei Watch Fit 4 ब्लैक, ग्रे, पर्पल और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध है, जबकि Watch Fit 4 Pro ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलरवे में लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Huawei Watch Fit 4 और Watch Fit 4 Pro की कीमत, उपलब्धता
हुआवेई वॉच फिट 4 की कीमत GBP 149.99 (लगभग 17,100 रुपए) रखी गई है। वहीं Watch Fit 4 Pro वेरिएंट की कीमत GBP 249.99 (लगभग 28,500 रुपए) है। वे वर्तमान में आधिकारिक ई-स्टोर के माध्यम से यूके और चुनिंदा यूरोपीय देशों में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Huawei Watch Fit 4, Watch Fit 4 Pro के फीचर्स
हुआवेई वॉच फिट 4 सीरीज में 1.82-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो कि 480 x 408 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। बेस और प्रो मॉडल क्रमशः 2,000 निट्स और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करते हैं।
स्मार्ट वियरेबल्स प्रो मॉडल में रोटेटिंग क्राउन और साइड बटन है। इनमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जाइरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, बैरोमीटर सेंसर, टेंप्रेचर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ईसीजी सेंसर और डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बेस और प्रो दोनों मॉडल में मिल जाता है।
दोनों मॉडल में सामान्य उपयोग के साथ 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। इनमें 5 ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है, जबकि प्रो वर्जन IP6X डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में GPS, ब्लूटूथ 5.2 और NFC शामिल हैं।
Created On :   17 May 2025 5:28 PM IST