हुआवेई न्यू वॉच: Huawei Watch 5 ग्लोबल मार्केट में eSIM कनेक्टिविटी के साथ हुई लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन

Huawei Watch 5 ग्लोबल मार्केट में eSIM कनेक्टिविटी के साथ हुई लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन
  • वॉच दो वेरिएंट 42mm और 46mm में उपलब्ध है
  • इसमें साढ़े चार दिन तक की बैटरी लाइफ है
  • स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी हुआवेई (Huawei) ने यूके और चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम वॉच 5 (Huawei Watch 5) है। इस वॉच को दो वेरिएंट 42mm और 46mm में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि, वॉच साढ़े चार दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और eSIM कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है।

यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है। 42 मिमी Huawei Watch 5 बेज, ग्रीन, गोल्ड और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध है, जबकि 46 मिमी वैरिएंट ब्लैक, ब्राउन, पर्पल और टाइटेनियम रंग विकल्पों में पेश किया जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन...

Huawei Watch 5 की कीमत, उपलब्धता

हुआवेई वॉच 5 की यूके में 42mm ग्रीन और व्हाइट कलर के लिए GBP 399.99 (लगभग 45,700 रुपए) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं इसके 46mm ब्लैक ऑप्शन की कीमत भी इतनी ही है। वर्तमान में आधिकारिक ई-स्टोर के माध्यम से यूके और चुनिंदा यूरोपीय देशों में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Huawei Watch 5 के स्पसिफिकेशन

Huawei Watch 5 के 42 मिमी वेरिएंट में 1.38 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जबकि 46 मिमी वेरिएंट में 1.5 इंच की डिस्प्ले है। यह 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल प्रदान करती है। बड़े मॉडल को एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम से बनाया गया है, जबकि छोटे विकल्प में 904L स्टेनलेस स्टील बॉडी है।

42mm Watch 5 स्टैंडर्ड मोड में तीन दिन या ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) मोड में दो दिन तक चल सकती है। जबकि, 46mm वैरिएंट में स्टैंडर्ड मोड पर साढ़े चार दिन और AOD मोड में तीन दिन तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है।

Huawei Watch 5 ECG, स्लीप, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। इसमें 5 ATM वाटर रेजिस्टेंस और IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS और eSIM कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है।

Created On :   17 May 2025 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story