- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Asus Vivobook S14 और Vivobook S14...
आसुस लैपटॉप: Asus Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip भारत में लॉन्च, इनमें है 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर

- Asus Vivobook S14 की कीमत 67,990 रुपए से शुरू होती है
- Vivobook S14 Flip की कीमत 69,990 रुपए से शुरू होती है
- आसुस विवोबुक लैपटॉप कूल सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी आसुस (Asus) ने अपनी नई लैपटॉप सीरीज विवोबुक एस 14 (Vivobook S14 Series) को लॉन्च कर दिया है। इसमें Vivobook S14 और विवोबुक एस 14 फ्लिप (Vivobook S14 Flip) शामिल है। इस लाइनअप के लैपटॉप 13वीं जनरेशन के Intel Core i5 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसमें Intel UHD ग्राफिक्स हैं, जिन्हें 16GB रैम के साथ जोड़ा गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Asus Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip की कीमत
आसुस विवाबुक एस14 को भारत में 67,990 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं आसुस विवोबुक S14 फ्लिप की कीमत 69,990 रुपए से शुरू होती है। दोनों लैपटॉप कूल सिल्वर कलर में उपलब्ध हैं।
2-इन-1 वीवोबुक एस14 फ्लिप को आसुस ई-शॉप और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है और इसे आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर, लोकल रिटेल पार्टनर और मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर के जरिए भी बेचा जाएगा। वहीं, वीवोबुक एस14 आसुस ई-शॉप और फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा।
Asus Vivobook S14, Vivobook S14 Flip की स्पेसिफिकेशन
आसुस विवोबुक के दोनों ही मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 14 इंच का WUXGA IPS LCD स्क्रीन है, जो कि 1,920x1,200 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसका 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 300nits तक की पीक ब्राइटनेस है।
वीवोबुक एस14 फ्लिप पर डिस्प्ले एक टचस्क्रीन पैनल है जिसमें स्टाइलस सपोर्ट है जो 360-डिग्री रोटेशन प्रदान करता है। दोनों लैपटॉप पर प्राइवेसी शटर के साथ 1080p फुल-एचडी कैमरा मिलता है। दोनों में इंटेल कोर i5-13420H CPU के साथ इंटेल UHD ग्राफिक्स मिलता है।
दोनों ही लैपटॉप में 16GB रैम है जिसे दूसरे स्लॉट के जरिए 24GB तक बढ़ाया जा सकता है और 512GB M.2 NVMe SSD है। Asus Vivobook S14 में 4-सेल 70Wh Li-ion बैटरी है जिसे 65W पर चार्ज किया जा सकता है, जबकि Vivobook S14 Flip में 3-सेल 50Wh Li-ion बैटरी है जो 90W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों मॉडल में US MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.3 शामिल हैं। Asus Vivobook S14 दो USB 2.0 टाइप-A पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 1 टाइप-C पोर्ट और एक HDMI 2.1 पोर्ट से लैस है। वहीं
S14 Flip में एक USB 2.0 टाइप-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 टाइप-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 टाइप-C पोर्ट और एक HDMI 2.1 पोर्ट है। दोनों मॉडल में 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक है।
Created On :   23 April 2025 3:09 PM IST