- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Casio AE-1600HX Series डुअल टाइम...
न्यू स्मार्टवॉच: Casio AE-1600HX Series डुअल टाइम ट्रैकिंग और 10 साल तक की बैटरी लाइफ के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी ब्रांड कैसियो (Casio) ने अपनी नई एंट्री-लेवल डिजिटल वॉच एई-1600एचएक्स सीरीज (AE-1600HX Series) को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। लाइनअप में Casio AE-1600HX-1BV और Casio AE-1600HX-3AV शामिल हैं। दोनों मॉडलों में एक दमदार डिजाइन, एक बड़ा केस और लंबी बैटरी लाइफ है। दोनों ही वॉच ब्रांड के किफायती स्पोर्ट्स वॉच सेगमेंट में आते हैं।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि, यूरोप में रिटेलर्स सेलर्स की सूची में इसकी कीमत लगभग EUR 33.25 (लगभग 3,600 रुपए) बताई गई है। आइए जानते हैं इनकी खूबियों के बारे में...
यह भी पढ़े -Oppo कॉम्पैक्ट टैबलेट पर कर रही काम, मिल सकती है 144Hz OLED स्क्रीन और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
Casio AE-1600HX-1BV और Casio AE-1600HX-3AV की स्पेसिफिकेशन
इन दोनों स्मार्टवॉच में नेगेटिव LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें डार्क बैकग्राउंड के साथ लाइट ब्लू हाइलाइट्स हैं। वहीं Casio AE-1600HX-3AV डार्क ऑलिव फिनिश और लाइम येलो हाइलाइट्स के साथ आता है।
दोनों में बड़ा डिजिटल LCD स्क्रीन है। साथ ही LED बैकलाइट और एम्बर आफ्टरग्लो फीचर भी मिलता है, जिससे अंधेरे में भी साफ विजिबिलिटी मिलती है। दोनों ही वॉच में रेजिन केस, बेजल और स्ट्रैप का इस्तेमाल किया गया है और डिस्प्ले को रेजिन ग्लास से कवर किया गया है।
Casio AE-1600HX-1BV और AE-1600HX-3AV में ड्यूल टाइम ट्रैकिंग, 1/100 सेकंड स्टॉपवॉच (elapsed, split और फिनिश टाइम के साथ), और 24 घंटे तक चलने वाला काउंटडाउन टाइमर दिया गया है। इसके अलावा 5 मल्टी-फंक्शन अलार्म (एक स्नूज ऑप्शन के साथ) और प्रति घंटे का टाइम सिग्नल भी मिलता है।
इनमें फुल ऑटो-कैलेंडर 2099 तक सेट है और यूजर्स 12 और 24 घंटे के फॉर्मेट में समय देख सकते हैं। टाइम एक्यूरेसी लगभग ±30 सेकंड प्रति महीने बताई गई है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 की लीक हुई डिटेल, मिल सकती है M13 OLED डिस्प्ले
AE-1600HX सीरीज में CR2032 बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 10 साल तक चल सकती है। साथ ही 100 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंस मिलता है।
Created On :   6 April 2026 3:00 PM IST













