आगामी टैबलेट: Oppo कॉम्पैक्ट टैबलेट पर कर रही काम, मिल सकती है 144Hz OLED स्क्रीन और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट

Oppo कॉम्पैक्ट टैबलेट पर कर रही काम, मिल सकती है 144Hz OLED स्क्रीन और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
कहा जा रहा है कि Oppo Pad Mini में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.8 इंच LTPO AMOLED स्क्रीन मिलेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) कॉम्पैक्ट टैबलेट सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली है। एक टिपस्टर ने ओप्पो के आने वाले टैबलेट के नाम के साथ कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं। कहा जा रहा है कि, टैबलेट का नाम ओप्पो पैड मिनि (Oppo Pad Mini) होगा। इसमें 9 इंच से छोटी डिस्प्ले हो सकती है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो स्टैंडर्ड टैबलेट्स से अलग होगा। इसमें मिड-फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट मिलने की बात भी कही गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं इस आगामी टैबलेट से जुड़ी अन्य अपडेट...

Oppo Pad Mini के लीक स्पेसिफिकेशन

टिपस्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित) ने Weibo पर एक पोस्ट में Oppo Pad Mini के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.8 इंच LTPO AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो कि 2,882 x 1,920 पिक्सल रेजॉल्यूशन प्रदान करेगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 nits तक और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 होगा।

कैमरे की बात करें तो, Pad Mini में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। टिप्सटर के अनुसार, Oppo Pad Mini में 8,000mAh की बैटरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शन में eSIM सपोर्ट शामिल हो सकता है।

कहा जा रहा है कि इसमें यूनिबॉडी मेटल चेसिस होगी, जिसका वजन लगभग 279g होगा और मोटाई 5.39mm होगी। Oppo इस टैबलेट को डार्क ग्रे, पर्पल और सियान रंग के ऑप्शन में पेश कर सकता है।

टिपस्टर के अनुसार, Pad Mini, Oppo का पहला कॉम्पैक्ट टैबलेट हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की पुष्टि नहीं की है। साथ ही Oppo Pad Mini की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Created On :   6 April 2026 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story