न्यू हैंडसेट: iQOO 15 Apex Edition की भारत में शुरू हुई सेल, जानिए इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन

iQOO 15 Apex Edition की भारत में शुरू हुई सेल, जानिए इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन
ग्राहक हैंडसेट को iQOO इंडिया वेबसाइट, अमेजन, वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और देश भर के रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईकू (iQOO) ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया हैंडसेट आईकू 15 अपेक्स एडिशन (iQOO 15 Apex Edition) लॉन्च किया था। वहीं आज से यह खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। हैंडसेट में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.85-इंच डिस्प्ले, फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा, पावर बैकअप के लिए 7,000mAh की बैटरी और बेहतर परफार्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

फोन अल्फा और लीजेंड शेड्स में उपलब्ध है। ग्राहक हैंडसेट को iQOO इंडिया वेबसाइट, अमेजन, वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और देश भर के रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन...

iQOO 15 Apex Edition की कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में iQOO 15 एपेक्स एडिशन की कीमत 72,999 रुपए से शुरू होती है, जो कि इसके 12GB रैम+ 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है।

यदि आप इस फोन को खरीदने के लिए एक्सिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक से लेनदेन करते हैं, तो ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तौर पर 6,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह डेबिट और क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर लागू होता है। इससे iQOO 15 Apex Edition के दोनों वेरिएंट की प्रभावी कीमत कीमत घटकर क्रमश: 66,999 और 73,999 रुपए हो जाती है।

iQOO 15 एपेक्स एडिशन के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.85-इंच की सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2K रेजोल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 508 ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए, iQOO 15 एपेक्स एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर और 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

iQOO 15 एपेक्स एडिशन एंड्रॉइड 16-आधारित ओरिजिनओएस 6 पर चलता है। इसमें पांच एंड्रॉइड अपग्रेड और सात साल के सुरक्षा अपडेट प्राप्त करने का वादा किया गया है। हैंडसेट में बेहतर परफोर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

पावर बैकअप के लिए iQOO 15 Apex में 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है।

Created On :   6 April 2026 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story