- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Oppo F33 Pro में मिल सकता है...
आगामी हैंडसेट: Oppo F33 Pro में मिल सकता है 50-मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा, लॉन्च डेट और प्राइस रेंज हुई लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी औप्पो (Oppo) भारत में जल्द ही अपनी नई एफ33 सीरीज (F33 Series) को लॉन्च कर सकती है। एक टिपस्टर के अनुसार, इस लाइनअप में कुल दो मॉडल ओप्पो F33 (Oppo F33) और ओप्पो F33 प्रो (Oppo F33 Pro) शामिल होंगे। हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से इस आने वाली सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Oppo F33 Pro की संभावित कीमत
टिप्सटर संजू चौधरी (@saanjjjuuu) ने Passionategeekz.com के सहयोग से ओप्पो F33 प्रो की भारत लॉन्च डेट, प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशन को लीक किया। लीक के मुताबिक, हैंडसेट भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 35,000 रुपए से कम होने की संभावना है।
यह भी पढ़े -Casio AE-1600HX Series डुअल टाइम ट्रैकिंग और 10 साल तक की बैटरी लाइफ के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
Oppo F33 Pro की की लीक स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। बात करें कैमरा की तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा।
सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें 100-डिग्री व्यू ऑफ रीजन के साथ 50-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह मीडियाटेक 6360 मैक्स चिपसेट पर चलेगा।
यह भी पढ़े -Oppo कॉम्पैक्ट टैबलेट पर कर रही काम, मिल सकती है 144Hz OLED स्क्रीन और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K-रेटेड बिल्ड मिलने की संभावना है। इस फोन को ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Created On :   6 April 2026 5:29 PM IST













